एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में मशरूम पेकिंग फैक्ट्री में रेक गिरने से दबे मजदूर, एक युवती की मौत कई घायल

Udhamsingh Nagar News: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एक मशरूम पेकिंग फैक्ट्री में हादसा हो गया जहां मटेरियल से भरा रेक गिरने से डेढ दर्जन लोग उसके नीचे दब गए जिसमें एक लड़की मौत हो गई है.

Udhamsingh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में मशरूम पेकिंग फैक्ट्री में वृहस्पतिवार देर रात हादसा हो गया. मशरूम पेकिंग फैक्ट्री में लगीं रैक गिरने से फैक्ट्री के डेढ दर्जन मजदूर दब गए. घटना के तुरंत बाद जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा के साथ साथ जिले के आलाधिकारी और बचाओ दल के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों का हाल जाना.

उन्होंने घायलों को रेस्क्यू कर आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां घायलों का उपचार चल रहा हैं, कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

मौके पर पहुंचे जिले के आलाधिकारी
उधम सिंह नगर जनपद के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित मशरूम फैक्ट्री में मटेरियल से भरा रैक मजदूरों पर गिरने से हड़कंप मच गया. रेक गिरने के कारण 16 मजदूर उसके नीचे दब गए, हादसे में एक युवती की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश के नेतृत्व में एनडीआरएफ एवं पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचे घायल गणेश, राधा, रेशमा, जय सिंह, विजयपाल और भोला से मुलाकात कर हाल जानने के बाद जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ आरके सिंहा से घायलों को उचित इलाज देने के निर्देश दिये.

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी, जांच में जिसकी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर आश्वासन देते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में जिला प्रशासन आपके साथ हैं. हर रोज की तरह मजदूर काम कर रहें थें, फैक्ट्री में मशरूम उगाने के लिए लोहे के बड़े बड़े रैक बनाए हुए थे. इन रैको में मशरूम को उगाने के लिए कच्ची खाद काफी ऊंचाई पर रखीं हुई थी, इसके ही नीचे मजदूर काम कर रहें थें. इसी दौरान अचानक ही रैक टूट गई, और रैक पर रखा सारा मटेरियल मजदूरों पर गिर गया हादसे में 16 मजदूर एवं एक संचालक घायल हो गए थे.

Input By : वेद प्रकाश यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में 24 घंटे में सर्पदंश से 3 लोगों की मौत, CMO ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
बाराबंकी में 24 घंटे में सर्पदंश से 3 लोगों की मौत, CMO ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से धक्का दिया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से धक्का दिया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget