एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: विधानसभा सत्र से पहले विधायी कार्यमंत्री नहीं, क्या खुद सीएम धामी निभाएंगे जिम्मेदारी?

Dehradun News: विधायी एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल इस्तीफा दे चुके हैं, उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री धामी संभाल रहे हैं. इस समय कई नामों को लेकर सियासी पटल पर चर्चा तेज है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में इस वक्त कई मंत्री पद खाली पड़े हैं, ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण मंत्री विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री का पद भी खाली है, जो विधान सभा में विपक्ष का सामना करता है और उनके तमाम सवालों का जवाब देता है. विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी निभाना तलवार की धार पर चलने जैसे है.

दरअसल विधायी एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल इस्तीफा दे चुके हैं, उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री धामी संभाल रहे हैं. अभी तक की तो यही परंपरा रही है कि मुख्यमंत्री विधानसभा के भीतर विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री का किरदार नहीं निभाते हैं, जबकि अगस्त में विधानसभा का मानसून सत्र आहूत होने वाला है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सत्र के स्थान और तारीख को लेकर निर्णय लेना है. एबीपी लाइव को मिली जानकारी  के अनुसार ये सत्र गैरसैंण में होगा जो 3 से 4 दिन तक चलेगा.

चर्चाओं का बाजार गर्म

इस दौरान एक बड़ा सवाल सभी के मन में है कि आखिर इस बार विधानसभा के भीतर विपक्षी हमलों के खिलाफ इस बार सरकार की ढाल कौन बनेगा. तो क्या किसी विधायक की किस्मत खुलने वाली है या किसी अन्य मंत्री को विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री का एक और विभाग मिल सकता है ये भी एक बड़ा सवाल है.

सीएम के पास 40 से अधिक विभाग

सियासी हलकों में ये बात सुनी जा सकती है. वर्तमान में सीएम धामी के पास 40 से भी अधिक विभाग हैं. सीएम होने के नाते राजकाज से जुड़ी उनकी अपनी व्यस्तताएं भी हैं. इन्हीं वजहों से सीएम सदन के भीतर फ्लोर मैनेजमेंट के लिए एक चतुर, चपल और अनुभवी मंत्री पर दांव लगाते हैं. विकल्प ऐसा होना चाहिए जो विपक्ष के हमलों को अपने तार्किक जवाबों से न सिर्फ नाकाम करे बल्कि तर्कों के तीरों से जवाबी हमला बोलने में भी पारंगत हो. पिछले सत्र का जो अनुभव रहा है, उसे देखते हुए सदन में विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी निभाना तलवार की धार पर चलने जैसा होगा. पिछली बार सत्र के दौरान ही प्रेम चन्द्र अग्रवाल के मुंह से कुछ निकला और उसको फिर मुद्दा बना दिया गया और बाद में प्रेम चन्द्र अग्रवाल को अपना इस्तीफा देना पड़ा था.

भाषा पर नियंत्रण बड़ी चुनौती

यहां जुबान फिसलने और संयम खोने से क्या-क्या गंवाने की नौबत आ सकती है, पिछले सत्र से समझा जा सकता है. ऐसे में फ्लोर मैनेजर की खोज आसान नहीं होगी. फैसला सीएम को ही लेना है कि इस बार ये जिम्मेदारी कौन निभाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget