एक्सप्लोरर

Uttarakhand में इस साल मानसून में हो सकती है देरी, अभी पड़ रही हैं प्री-मानसून की फुहारें

उत्तराखंड में इस साल मानसून देर से दस्तक दे सकता है. पिछले साल राज्य में मानसून ने समय से पहले 13 जून को ही दस्तक दे दी थी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में इस साल मानसून (Monsoon) के देर से दस्तक देने की संभावना है. वह भी तब जबकि केरल (Kerala) में मानसून ने समय से पहले 29 मई को ही दस्तक दे दी है. माना जा रहा था कि बाकी के राज्यों में भी मानसून की झड़ी समय से पहले ही शुरू हो जाएगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा.   हालांकि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के असर से 20 जून तक सामान्य रूप से बारिश होगी और फिर 24 से एकबार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होगा.  

राज्य में हो रही प्री-मानसून की बारिश

बता दें कि इस पहाड़ी राज्य में सामान्य तौर पर 20 से 22 जून के बीच मानसून का प्रभाव शुरू हो जाता है जबकि पिछले साल  7-8 दिन पहले 13 जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी. मानसून के दौरान प्रदेश में बारिश का स्तर सामान्य था. वहीं इस साल जैसे हालात बन रहे हैं प्रदेश वासियों को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा. मौसम निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि मानसून की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल प्री-मानसूनी की बारिश हो रही है. 

Agnipath Scheme: राकेश टिकैत ने अग्निपथ योजना का किया विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी

अन्य राज्यों में यह है स्थिति

उधर, देश के अन्य राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग का मानना है कि पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश,पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में अगले दो से तीन दिन के भीतर मानसून की बारिश शुरू हो सकती है. वहीं उत्तरी अरब सागर और गुजरात के कुछ इलाकों में मानसून आगे बढ़ सकता है.  बता दें कि केरल में पिछले साल 3 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश शुरू हुई थी जबकि इस बार चार दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है. इसके बाद ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा और विदर्भ में गुरुवार यानी 16 जून को मानसून पहुंच चुका है. 

ये भी पढ़ें -

Haridwar News: पाकिस्तान के पूर्व चीफ जस्टिस ने स्वर्ण जयंती महोत्सव में लिया हिस्सा, गीता को लेकर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट
माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट
अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- 'चुनाव आयोग को मुक्त...'
अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- 'चुनाव आयोग को मुक्त...'
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget