एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया क्या है रणनीति

CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और लोगों को जनकल्याणकारी नीतियों के बारे बताया जाएगा.

Loksabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बिगुल फूंक दिया है, दिल्ली में हुई बीजेपी (BJP) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इन चुनावों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई, जिसके बाद सभी राज्यों में बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने भी दावा किया है कि बीजेपी को आम चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीत दिलाने के उद्देश्य से काम किया जाएगा. वहीं उन्होंने ये भी  बताया कि प्रदेश में पार्टी किस रणनीति के तहत काम करेगी.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दावा किया कि बीजेपी को दो तिहाई बहुमत से जीत दिलाने के लिए इस ओर काम किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पार्टी का हर कार्यकर्ता केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी देगा और राज्य के कोने-कोने में जाकर लोगों को जागरुक करने का काम करेगा. जन-जन तक सरकार की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा और लोगों से बीजेपी के लिए वोट करने की अपील की जाएगी.

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में हुई बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल हुए थे. इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को शीर्ष नेतृत्व की संदेश हर कार्यकर्ता तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. 

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने दो तिहाई सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है. बीजेपी का फोकस खासतौर से उन राज्यों पर हैं जहां अभी उनकी सरकार है. उत्तराखंड से लोकसभा में पांच सीटें आती हैं. अभी बीजेपी का इन सभी सीटों पर कब्जा है. लेकिन बीजेपी जिस तरह से हर चुनाव और एक-एक सीट को अहमियत देती है, ऐसे में पार्टी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेगी. पार्टी का उत्तराखंड पर भी पूरा फोकस है. पार्टी ने एक बार फिर यहां पर सभी पांचों सीटों को जीतने का मेगा प्लान तैयार किया है.

ये भी पढ़ें- Watch: CM योगी और डिप्टी सीएम के सामने भिड़े बीजेपी नेता, कुर्सी के लिए भिड़ते नजर आए वर्तमान और पूर्व मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget