एक्सप्लोरर

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: '...गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए', वोट डालकर बोले योग गुरु स्वामी रामदेव

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. योग गुरू स्वामी रामदेव हरिद्वार लोकसभा सीट पर आम मतदाताओं के साथ वोट डाला.

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Polling: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में शुक्रवार (19 अप्रैल) को उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान संपन्न हुआ. हरिद्वार लोकसभा सीट पर आम मतदाताओं के साथ योग गुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कनखल स्थित दादूबाग में अपने पोलिंग बूथ पर मतदान किया और सभी लोगों से मतदान करने की अपील की.

मतदान के दौरान स्वामी रामदेव ने कहा कि भारत को आर्थिक, शिक्षा, चिकित्सा, वैचारिक और सांस्कृतिक गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने वोट दिया है. पांच लाख से अधिक वीर, वीरांगनाओं की शहादत की वजह से वोट का अधिकार मिला है, इसलिए संविधान की रक्षा, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सभी  को मतदान जरूर करना चाहिए. आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि देश के विकास और व्यवस्थाओं को उन्नत करने के लिए उन्होंने वोट दिया है. उन्होंने कहा कि सभी को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट जरूर करना चाहिए.

बड़ी संख्या में साधुओं ने किया मतदान

संतों की नगरी हरिद्वार मे बड़ी संख्या मे साधू संतो ने मठ मंदिरों से निकल कर मतदान किया. जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक और अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी के नेतृत्व मे श्रीमहंत प्रेम गिरी, श्रीमहंत महेश पुरी सहित बड़ी संख्या मे अखाड़े के साधु संतो ने आनन्दमयी सेवा सदन महिला इंटर कालेज स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया.

मतदान के बाद श्रीमहंत हरि गिरी ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन रोकने, राष्ट्र के विकास, संस्कृति और सनातन की रक्षा के लिए संतों ने मतदान किया है. जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम और जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने डा.हरिराम आर्य इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर अपना डाला.

शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने क्या कहा?

मतदान के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि देश में योग्य सरकार और विकसित भारत बनाने के लिए मतदान किया है. आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. संत सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं. सशक्त भारत के लिए मतदान कर योग्य व्यक्ति को चुना जाना चाहिए. मतदान का अधिकार भारत का संविधान देश के नागरिकों को देता है.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024 Highlights: यूपी की 8 सीटों पर खत्म हुई वोटिंग, राज्य में 57.7 प्रतिशत हुआ मतदान

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget