एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'आलसी पार्टी हो गई है कांग्रेस' हरीश रावत बोले- सत्ता की भूख नहीं, BJP ने ले ली हमारी जगह

Uttarakhand Lok Sabha Chunav: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस आलसी हो गई है, पार्टी में सत्ता के लिए भूख नहीं है, जो बीजेपी में है.

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस बहुत सुस्त पार्टी हो गई है. कांग्रेस में सत्ता की भूख नहीं हैं. आज बीजेपी ने हमारा स्थान ले लिया है. 

हरीश रावत ने कहा, "हम जब तक सत्ता की भूख पैदा नहीं करेंगे...हमारा स्थान बीजेपी ने ले लिया है. हर स्तर पर...सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं. राज्य स्तर पर ग्राम स्तर पर उनके कार्यकर्ताओं ने हमारा काम ले लिया है. जब तक हम उन्हें उस काम से अलग नहीं करेंगे तब तक हम कैसे अपने गांव के..जिले के नेता हो पाएंगे. इसलिए मैंने कहा कि भूख को पैदा करने के लिए हमारे गठबंधन के साथी है वो मेहनत कर रहे हैं.  

हरीश रावत ने कही ये बात
हरीश रावत ने कहा, इस समय में प्रत्येक कांग्रेसी को अपनी शक्ति को खड़ा करना है. हमारे पास साधन नहीं है...पार्टी के सामने बहुत सारी दिक्कतें खड़ी की गई है. सत्ता के द्वारा धर्मशक्ति और सत्ता शक्ति का दुरुपयोग किया जा रहा है. तो जब तक हम करो या मरो की शक्ति से चुनाव नहीं लड़ेंगे तब तक काम नहीं चलेगा. 

कांग्रेस आलसी हो गई है के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा, हमें इसकी सत्यता को हमें स्वीकार करना पड़ेगा. बीजेपी जिस तरह सत्ता में रहकर सक्रिय है हमें उस अपेक्षा में सक्रिय नही पा रहे हैं. क्योंकि हमें उन्हें स्थान से हटाना है. उत्तराखंड में कांग्रेस में वो भूख दिख रही है, मुझे लगता है कांग्रेस सभी सीटों पर 2009 के नतीजों को दोहराएँगे. टिहरी में हमारी पार्टी लीड करते दिख रही है तो वहीं हरिद्वार सीट पर भी पार्टी मजबूती से लड़ रही है. 

पूर्व सीएम से जब रॉबर्ट वाड्रा के अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये पार्टी को तय करना है. गांधी नेहरू परिवार को तय करना है कि कौन व्यक्ति है जो उनकी पारिवारिक सीट से चुनाव लड़ सकता है. 

Jan Ki Baat Survey: उत्तराखंड में बीजेपी लगा पाएंगी जीत की हैट्रिक? चुनाव से पहले आए सर्वे में दावा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget