एक्सप्लोरर

हरिद्वार फायरिंग केस: पूर्व BJP विधायक की पत्नी का दावा- 'उमेश कुमार ने घर में घुसकर बदतमीजी की'

Uttarakhand News: खानपुर विधायक ऑफिस में फायरिंग के मामले में पुलिस ने खानपुर विधायक उमेशस कुमार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस मामले में पुलिस हर पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.

Kunwar Pranav Singh Champion News: उत्तराखंड में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय में कथित फायरिंग और हंगामे के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इस मामले में पुलिस ने जहां प्रणव चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अब नई जानकारी सामने आई है कि खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.

पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देव्यानी सिंह ने खानपुर विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई. उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने उमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. देव्यानी सिंह ने आरोप लगाया कि उमेश कुमार ने उनके घर में घुसकर बदतमीजी की और माहौल को तनावपूर्ण बनाया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में प्रणव चैंपियन ने भी खानपुर विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए.

पूर्व विधायक ने कहा- पुलिस ने की अन्यायपूर्ण कार्रवाई
उन्होंने कहा कि उनके और उनके स्टाफ पर पहले गोलियां चलाई गईं और उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई. चैंपियन ने दावा किया कि यह पूरी घटना उनके खिलाफ एक साजिश है, और पुलिस ने उनके खिलाफ अन्यायपूर्ण कार्रवाई की है. रविवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय में हुई घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. आरोप है कि प्रणव चैंपियन अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और मारपीट व फायरिंग की. घटना का वीडियो सामने आया, जिसमें चैंपियन और उनके समर्थकों को उमेश कुमार के कार्यालय में हंगामा करते हुए देखा जा सकता है.

पुलिस बोली- सभी तथ्यों की बारीकी से की जा रही जांच
हालांकि, चैंपियन और उनकी पत्नी का कहना है कि उन्होंने आत्मरक्षा में कदम उठाया क्योंकि पहले उनके महल और उनके स्टाफ को निशाना बनाया गया. अब उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है. इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. पुलिस ने चैंपियन को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि उमेश कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमे की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि मामले में सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इस मामले में एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं. प्रणव चैंपियन और उमेश कुमार के बीच का यह विवाद अब कानूनी और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर लड़ा जा रहा है. पुलिस की जांच से साफ होगा कि इस मामले में दोषी कौन है, लेकिन फिलहाल यह घटना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों पक्षों के बयान और आरोप-प्रत्यारोप से यह मामला और अधिक उलझता जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Watch: थाने में शिकायत करने आई महिला को दारोगा ने हड़काया, कहा- 'पहले दूर हट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
Amroha News: तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget