एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: 'सीएम बिंदिया-चूड़ियां बांट रहे हैं रोजगार क्यों नहीं बांट रहे', प्रियंका गांधी ने CM धामी पर उठाए सवाल

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी ने खटीमा में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने रोजगार, महंगाई, और किसानों की समस्याओं को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है. वहीं प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी-कांग्रेस ने जनसमर्थन के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami)  के क्षेत्र खटीम में आज प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने हुंकार भरी. इस दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला बोला. प्रियंका ने रोजगार, प्रवासी मजदूरों सहित कई मुद्दों को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा. 

कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने ये कहा

प्रियंका गांधी ने कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों का मुददा उठाते हुए कहा कि, “ संसद में प्रधानमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस ने उनकी (प्रवासी श्रमिकों की) मदद की और राजनीति करके देश भर में कोरोना फैलाया. वे सड़कों पर चल रहे थे, उनके लिए कोई सुविधा नहीं थी. क्या हम उन्हें ऐसे ही छोड़ देते? ... क्या हम राजनीति कर रहे थे? हम अपना कर्तव्य कर रहे थे."

मुख्यमंत्री बिंदिया-चूडि़यां बांट रहे हैं रोजगार क्यों नहीं बांट रहे- प्रियंका गांधी

वहीं रोजगार के मुद्दे पर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी बोलीं,” ये जो मुख्यमंत्री बैठे हैं जो आपको बिंदिया और चूड़ियां बांट रहे हैं. इनसे पूछिए कि इन्होंने आपको रोजगार क्यों नहीं बांटे. इनसे पूछिए कि जब हमारे भाई-बहन शहरों से वापस आ रहे थे तो आप कहां थे? जब किसान आंदोलन कर रहे थे तो आप कहां थे?

प्रियंका गांधी ने पलायन के मुद्दे पर ये कहा

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, “यहां पलायन ज्यादा है. यह क्यों होता है? जब राज्य में नौकरियां पैदा नहीं हो रही हैं. आपके राज्य में सब कुछ है - हिमालय, प्रकृति, पर्यटन के अवसर - लेकिन रोजगार नहीं. नौकरी के लिए यहां से पलायन कर रहे हैं लोग.”

Uttarakhand Election 2022: CM Pushkar Singh Dhami का बडा एलान, कहा- शपथ ग्रहण करते ही लागू करेंगे यूनिफॉर्म सिविल कोड

सीएम से लेकर देश के पीएम तक सिर्फ खुद के विकास के बारे में सोच रहे हैं- प्रियंका गांधी

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, “ एक राजनीतिक नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है? जनता की सेवा, उनका विकास. आज सभी भाजपा नेता - आपके सीएम से लेकर देश के पीएम तक - केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं. कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा.”

 

देश की नीतियां पीेम के 2 उद्योगपति चला रहे हैं- प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा कि, “ पूरे देश की नीतियां सिर्फ 2 उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं जो पीएम के दोस्त हैं. जब बजट आता है, तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं देता है वे हमारे देश की रीढ़ हैं.”

उत्तराखंड में 14 फरवरी को है मतदान

बता दें कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है. 10 मार्च को काउंटिंग के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. फिलहाल आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी से लेकर कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक कई मुद्दों को उठाकर जनता से वोट अपील कर रहे हैं.

ये भी पढ़े

Uttarakhand Election 2022: Himanta Biswa Sarma का विवादित बयान, बोले- क्या हमने Rahul Gandhi से राजीव गांधी के बेटे होने का सबूत मांगा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget