एक्सप्लोरर

केदारनाथ यात्रा: चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैंमरों से निगरानी, लैंडस्लाइड के चलते बचाव दल तैनात

Uttarakhand News: उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के रूट के चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है. मूसलाधार बारिश की वजह से लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए ये तैयारियां की गई हैं.

उत्तराखंड में बारिश के बाद जगह-जगह हो रही लैंडस्लाइड और सड़क बंद होने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूद्रप्रयाग ज़िले में ज़िला अधिकारी ऑफिस में  एक CCTV मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम तैयार किया गया है. इस मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम के जरिए सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर चप्पे चप्पे पर लगे CCTV कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जाती है. 

इन कैमरों की मदद से कोशिश की जाती है कि जिन जगहों पर लैंडस्लाइड या रास्ता बंद होने की घटना हुई है, वहाँ पर तुरंत यात्रियों तक मदद पहुंचाई जा सके. ऐसे में जो भी यात्री अगर फंसे होते हैं तो उन्हें SDRF, NDRF और DDRF की मदद से तुरंत निकाला जाता है. रास्ते पर मलबा गिरने या पत्थर गिरने की जानकारी भी इन CCTV कैमरों की मदद से मॉनिटरिंग रूम को लगातार मिलती है. जिसके बाद तुरंत रास्ता खोलने के लिए JCB मशीन या फिर SDRF और NDRF के जवानों को भेजा जाता है. ताकि लंबे समय तक रास्ता बंद ना हो और यात्री फंसे ना रहे. 

इस तरह से हैं पूरी तैयारियां
इन कैमरों के साथ सभी जगह स्पीकर भी लगाये गये है. जिसकी मदद से यात्रियों को या फिर आपदा से जुड़े लोगों तक अगर बात पंहुचानी हो तो वो भी इन स्पीकर के जरिए कंट्रोल रूम से पंहुचाई जाती है. यात्रियों को लगातार चेतावनी भी इन्हीं स्पीकर के जरिए जारी की जाती है. इसको इस तरह से समझिये कि अगर ऊपर केदारनाथ के रास्ते पर लैंडस्लाइड की कोई घटना होती है और CCTV कैमरों के जरिए इसकी जानकरी कंट्रोल रूम को मिलती है. तो तुरंत कंट्रोल रूम यात्रियों को रूकने के निर्देश इन स्पीकर के जरिए जारी कर सकते है. इसी बीच SDRF और NDRF की टीमों को भी तुरंत अलर्ट कर दिया जाता है. ताकि यात्रियों को सुरक्षित रखा जा सके. 

इस पर रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी (DM) प्रतीक जैन ने बताया कि इस कंट्रोल रूम के जरिए उन्हें काफ़ी मदद मिलती है. इसकी निगरानी वो ख़ुद भी करते हैं. साथ ही देहरादून में मुख्यमंत्री दफ्ततर तक भी इन सभी CCTV कैमरे की लाइव फीड पंहुचती है. ऐसे में सभी जगहों से केदारनाथ यात्रा रूट पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाती है. DM ने बताया कि इन कैमरों की मदद से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत मदद भी पहुंचाई जाती है. एक तरह से इन कैमरों की मदद से बड़े खतरे को टाला जा सकता है. 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget