एक्सप्लोरर

Sawan 2025: कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी, 64 एंबुलेंस और 100 बेड का विशेष वार्ड तैयार

Sawan 2025 यूपी के मुजफ्फरनगर में सावन के महीने को देखते हुए कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विशेष तैयारियां पूरी की जा रही हैं.

सावन का महीना शुरू होते ही भोलेनाथ के भक्तों की पवित्र कांवड़ यात्रा पूरे जोश और श्रद्धा के साथ शुरू हो चुकी है. लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा पर निकलते हैं और मुजफ्फरनगर जिले से होकर गुजरते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ मुस्तैद हो गया है.

स्वास्थ्य विभाग ने इस बार खास तैयारियां की हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में कांवड़ियों को तुरंत और बेहतर इलाज मिल सके. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि कांवड़ सिर्फ एक यात्रा नहीं बल्कि एक बड़ा धार्मिक पर्व है, जिसमें श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारा कर्तव्य और सौभाग्य है.

रास्तों पर तैनात की गईं हैं इतनी एंबुलेंस
डॉ. तेवतिया के अनुसार, इस बार 64 एंबुलेंस तैनात की गई हैं. इनमें से 10 अतिरिक्त एंबुलेंस और 12 से 16 बाइक एंबुलेंस शामिल हैं. बाइक एंबुलेंस खासतौर पर ट्रैफिक जाम या तंग रास्तों में घायलों तक जल्दी पहुंचने के लिए तैनात की गई हैं.

यात्रा मार्ग पर 43 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं, जहां डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी. इन शिविरों में प्राथमिक उपचार की पूरी व्यवस्था है. इसके साथ ही मुजफ्फरनगर के मुख्य अस्पताल में 100 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है, जहां गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा.

सभी सीएचसी और पीएचसी पर जरूरी दवाइयां उपलब्ध
स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी और पीएचसी पर 55 तरह की जरूरी दवाइयां, पट्टियां, ओआरएस घोल, एंटी-स्नेक बाइट (ASB) और एंटी-रेबीज (ARB) इंजेक्शन की व्यवस्था पहले से ही कर दी है. थकावट, डिहाइड्रेशन या मामूली चोट जैसी समस्याओं के लिए प्राथमिक उपचार की पूरी सुविधा मौजूद है.

कुल मिलाकर, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की यह तैयारी यह सुनिश्चित करती है कि कांवड़ यात्रा सकुशल, सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सके. प्रशासन की सतर्कता और सेवा-भाव कांवड़ियों की श्रद्धा को और मजबूत करता है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget