एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा के इतिहास में टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, सिर्फ 126 दिन में पहुंचे इतने तीर्थयात्री

Uttarakhand News: यात्रा ने सभी रिकार्डों को ध्वस्त करते हुये एक इतिहास बना दिया है. पहली बार मात्र 126 दिन में 11 लाख तीर्थ यात्री केदारनाथ पहुंचे हैं. अभी भी डेढ़ माह की यात्रा बची हुई है.

Kedarnath Yatra News: उत्तराखंड (Uttarakhand) में विश्व विख्यात केदारनाथ यात्रा के इतिहास में पहली बार मात्र 126 दिन की यात्रा में 11 लाख तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किये हैं. वर्ष 2019 में 10 लाख यात्री छह माह के दौरान केदारनाथ (Kedarnath Dham Yatra) पहुंचे थे, लेकिन इस बार की यात्रा ने पुराने सभी रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिया है. अभी भी डेढ़ माह की यात्रा शेष बची हुई है. ऐसे में केदारनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या का आकंड़ा 13 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद है.

रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे यात्री
16-17 जून 2013 को केदारनाथ धाम में आई विनाशकारी आपदा को शायद ही कभी भुलाया जा सकता है. केदारनाथ धाम में आई इस विनाशकारी आपदा के बाद शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा कि जिस धाम में ऐसी तबाही मची, हजारों लोग अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए, वहां कभी कोई आयेगा, लेकिन आपदा के बाद धीरे-धीरे स्थिति बदलने लगी और यात्रियों का आना शुरू हुआ. आपदा के बाद सबसे पहले वर्ष 2019 में रिकार्ड दस लाख तीर्थ यात्री केदारनाथ पहुंचे. 

Prayagraj News: 60 फीसदी होटलों में नहीं मिले आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम, अग्निशमन विभाग ने भेजा नोटिस

जा सकता है 13 लाख के पार
2020 और 2021 में कोरोना महामारी के कारण यात्रा प्रभावित रही. 2022 में केदारनाथ धाम की यात्रा विधिवत शुरू हुई और यात्रा ने सभी रिकार्डों को ध्वस्त करते हुये एक इतिहास बना दिया है. इतिहास यह है कि पहली बार मात्र 126 दिन में 11 लाख तीर्थ यात्री केदारनाथ पहुंचे हैं. अभी भी डेढ़ माह की यात्रा शेष बची हुई है. प्रत्येक दिन सात से आठ हजार भक्त केदारनाथ पहुंच रहे हैं. कुछ यात्री पैदल तो कुछ यात्री हेली सेवाओं से दर्शन कर रहे हैं. ऐसे में अब यही उम्मीद जताई जा रही है कि केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों की संख्या का आकंड़ा 13 लाख पार पहुंचेगा. 

बढ़ती गई यात्रियों की संख्या
छः मई को केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हुई थी. शुरूआती चरण में कुछ व्यवस्थाएं तो गड़बड़ाईं, लेकिन जिला प्रशासन ने तेजी से व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया, जिसके बाद लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती गई और यात्री आते रहे. यात्रियों के अत्यधिक संख्या में पहुंचने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हुये हैं. जब मई में केदारनाथ यात्रा शुरू हुई थी तो उस समय रुद्रप्रयाग में मयूर दीक्षित नये-नये जिलाधिकारी बनकर आये थे और उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती केदारनाथ यात्रा का सफल संचालन करना था. 

स्वच्छता के खास इंतजाम
यात्रा के शुरूआती चरणों में दिक्कतें बहुत थीं, लेकिन प्रशासन ने धीरे-धीरे इन कमियों से पार पा लिया जिसका नतीजा यह है कि आज रिकार्ड संख्या में तीर्थ यात्री केदारनाथ पहुंचे हैं. प्रशासन की ओर से केदारनाथ यात्रा में विशेष तौर पर स्वच्छता का ध्यान रखा गया है. स्वच्छता को लेकर सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से यात्रा मार्ग पर प्रतिबंधित किया गया है. साथ ही क्यू आर की प्लास्टिक बोतल ही यात्रा में यूज करने को कहा गया है, जिससे इन बोतलों को यात्रा करने के बाद वापस लाने पर दस रूपए ईनाम भी दिये जा रहे हैं. इसके साथ ही टोकन सिस्टम भी किया गया है, जिससे तीर्थयात्री लाइन में ना लगकर अपनी बारी आने पर बाबा केदार के दर्शन के लिए जा सकते हैं. इस बार यात्रा में नयी-नयी चीजें देखने को मिलीं.

जिलाधिकारी ने क्या बताया
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि, इस बार की यात्रा पर रिकार्ड संख्या में यात्री पहुंचे हैं. दो वर्षों तक कोरोना महामारी के कारण यात्रा प्रभावित रही, लेकिन इस बार यात्रा विधिवत संचालित हो रही है. उन्होंने कहा कि शुरूआती चरण में भीड़ अत्यधिक बढ़ने के कारण दिक्कतें आईं थीं. सफाई व्यवस्था में भी कुछ कमी आ गई थी, लेकिन सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया गया है. उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक पांच सौ से भी अधिक सफाई कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

जिलाधिकारी ने कहा कि, इसके अलावा यात्रा से संबंधित विभाग लगातार अपने कार्यों पर ध्यान दे रहे हैं. सभी विभागों को यह निर्देश दिये गये हैं कि यात्रा में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिये. यात्रियों को पैदल यात्रा मार्ग सहित धाम में बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किये जा रहे हैं. कोविड के बाद अत्यधिक यात्री पहुंचे हैं. यात्रा को अभी डेढ़ माह का समय बचा हुआ है और सभी होटल-लॉज एडवांस में ही बुक हैं. उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किये जा रहे हैं.

UP MLA Salary: यूपी में विधायकों को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, सुविधाएं जानकर चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget