एक्सप्लोरर

Prayagraj News: 60 फीसदी होटलों में नहीं मिले आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम, अग्निशमन विभाग ने भेजा नोटिस

प्रयागराज में साठ फीसदी से ज्यादा होटलों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. सीएफओ डॉ राजीव पांडेय के मुताबिक चेकिंग अभियान अभी एक हफ्ते तक लगातार जारी रहेगा.

Prayagraj News: लखनऊ के लेवाना होटल में हुए अग्निकांड (Lucknow Levana Hotel Fire) से सबक लेते हुए अग्निशमन विभाग (Fire Department) सतर्क हो गया है. अग्निकांड की घटना के बाद होटलों और दूसरे प्रमुख स्थानों पर फायर सेफ्टी की व्यवस्था को परखा जा रहा है. इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज में लगातार चौथे दिन भी अग्निशमन विभाग ने दूसरे सरकारी महकमों के साथ मिलकर होटलों में चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग अभियान के दौरान एक दर्जन होटलों में सुरक्षा मानक पूरा नहीं मिले. आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर  अग्निशमन विभाग ने प्रयागराज में आज तकरीबन एक दर्जन होटलों को नोटिस जारी किया.

अग्निशमन विभाग ने आज चौथे दिन भी चलाया चेकिंग अभियान

चार दिनों के अभियान में अब तक साठ से ज्यादा होटलों और गेस्ट हाउसों को नोटिस भेजा जा चुका है. इसके साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम होटलों में जाकर आग बुझाने के इंतजामों को परख रही है और स्टाफ को मॉक ड्रिल के जरिए ट्रेनिंग भी दे रही है. पूरी कवायद जिले के चीफ फायर ऑफिसर डॉ राजीव पांडेय की अगुवाई में की जा रही है. टीम ने आज इलाहाबाद हाईकोर्ट के निकट होटलों में चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग अभियान में आग बुझाने के उपकरणों को चलवा कर देखा गया. इसके साथ ही होटलों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया.

Mahant Narendra Giri Case: क्या आनंद गिरि को मिलेगी बेल? कल फैसला सुनाएगा इलाहाबाद हाईकोर्ट

60 फीसदी होटलों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले

प्रयागराज में अब तक तकरीबन 100 होटलों की चेकिंग की गई है. चेकिंग अभियान के दौरान 60 होटलों में सुरक्षा मानकों की स्थिति बहुत ही खराब पाई गई है. सभी होटलों को नोटिस जारी किया गया है. साफ है कि प्रयागराज में साठ फीसदी से ज्यादा होटलों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. सीएफओ डॉ राजीव पांडेय के मुताबिक चेकिंग अभियान अभी एक हफ्ते तक लगातार जारी रहेगा. पहले चरण में सेफ्टी रूल्स के उल्लंघन पर नोटिस दी जा रही है. नोटिस का जवाब नहीं देने और व्यस्था दुरुस्त नहीं करने पर होटलों और दूसरी इमारतों को सील किया जाएगा. उन्होंने बताया कि होटलों और इमारतों में चेकिंग अभियान सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष निर्देश पर चलाया जा रहा है. 

UP MLA Salary: यूपी में विधायकों को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, सुविधाएं जानकर चौंक जाएंगे आप

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget