एक्सप्लोरर

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद औद्योगिक विकास ने भरी उड़ान, निवेश से रोजगार क्षेत्र में हुई बंपर बढ़ोतरी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीते 24 सालों में राज्य के औद्योगिक विकास ने तेज रफ़्तार पकड़ी है. बीते 24 सालो में प्रदेश में एमएसएमई क्षेत्र में ये संख्या बढ़कर 74,326 हो गई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में औद्योगिक विकास ने बीते 24 वर्षों में अभूतपूर्व गति पकड़ी है. राज्य गठन के बाद से अब तक उद्योगों की संख्या में छह गुना वृद्धि हुई है, जबकि औद्योगिक पूंजी निवेश में 24 गुना और रोजगार के अवसरों में 10 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि, औद्योगिक विस्तार मुख्य रूप से मैदानी जिलों तक सीमित रहा है, लेकिन अब सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में भी उद्यान एवं कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कदम उठा रही है.

प्रदेश के आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में विनिर्माण क्षेत्र का योगदान 48 प्रतिशत तक पहुंच गया है. औद्योगिक विकास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, क्योंकि ये कम पूंजी निवेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करते हैं.

उत्तराखंड में तेजी हो रहा औद्योगिक विकास
राज्य बनने से पहले प्रदेश में 14,163 एमएसएमई उद्योग थे, जिनमें कुल 700 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ था और 38,500 लोगों को रोजगार मिला था. लेकिन, राज्य गठन के 24 वर्षों में यह संख्या बढ़कर 74,326 हो गई, जिनमें कुल 16,357 करोड़ रुपये का निवेश हुआ और चार लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला. इस दौरान औद्योगिक इकाइयों की संख्या में छह गुना वृद्धि हुई, जबकि पूंजी निवेश में 24 गुना और रोजगार में 10 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

प्रदेश सरकार ने निवेश को सुगम बनाने के लिए वर्ष 2016-17 में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया. इस प्रणाली के तहत दिसंबर 2024 तक कुल 12,380 औद्योगिक इकाइयों को स्वीकृति दी गई, जिनमें लगभग 13,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है. इस निवेश से अनुमानित 8.80 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.

192 स्टार्टअप को मिली मान्यता
प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने वर्ष 2018 में स्टार्टअप नीति लागू की थी. इस नीति के तहत अब तक 192 स्टार्टअप को मान्यता मिल चुकी है. इनमें 26 प्रतिशत ने कृषि एवं खाद्य आधारित कारोबार को अपनाया है. इसके अलावा, 19 प्रतिशत स्टार्टअप आईटी, 18 प्रतिशत हेल्थकेयर, 13 प्रतिशत ऊर्जा एवं परिवहन, और पांच प्रतिशत हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र से जुड़े हैं 

धामी सरकार ने अब औद्योगिक विकास को संतुलित करने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि, उद्यान, जड़ी-बूटी और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना बना रही है. इससे न केवल पर्वतीय जिलों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि स्थानीय उत्पादों को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलेगी. आने वाले समय में भी अगर औद्योगिक विकास की यही रफ्तार जारी रही तो राज्य की आर्थिक स्थिति और सशक्त होगी, जिससे रोजगार के और अधिक अवसर उपलब्ध हो सकेंगे. 

महाशिवरात्रि पर महिला ने ताजमहल में शिवलिंग रखकर चढ़ाया गंगाजल, धूपबत्ती जलाकर की पूजा-अर्चना  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget