एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में हिमालयी एयर सफारी का ट्रायल रहा सफल, अब पर्यटक जायरोकॉप्टर एडवेंचर का लेंगे आनंद

Gyrocopter In Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. इसी क्रम में पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रदेश सरकार जायरोकॉप्टर चलाने की योजना बना रही है.

Uttarakhand Tourism: साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन द्वारा देश में पहली बार ''जायरोकॉप्टर'' के जरिए ''हिमालय एयरसफारी'' शुरू की जाएगी. उत्तराखंड पर्यटन विभाग के अनुसार, नई पहल के लिए शनिवार (16 दिसंबर) को हरिद्वार में ''जायरोकॉप्टर'' की पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक आयोजित की गयी, जिसमें हरिद्वार के जिलाधिकारी धीरज गरबियाल ने भी हिस्सा लिया. यह उड़ान बैरागी कैंप से भरी गयी. 

विभाग का कहना है कि जायरोकॉप्टर के संचालन के लिए नागर विमानन महानिदेशालय से आवश्यक मंजूरी प्राप्त कर ली गयी है. उसके मुताबिक जर्मनी से लाए गए लेटेस्ट तकनीक और सुरक्षा युक्त ''जायरोकॉप्टर'' उत्तराखंड के अनछुए गंतव्यों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इससे पर्यटकों को हिमालय के लुभावने दृश्यों के साथ रोमांच का भी एक अद्धितीय अनुभव प्राप्त होगा.

'हिमालय एयर सफारी योजना जल्द की जाएगी शुरू' 
उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने ''रजस एयरोस्पोर्टस एंड एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड'' के सहयोग से ''जायरोकॉप्टर'' द्वारा अभूतपूर्व अनुभव प्रदान करने की योजना बनायी है. परीक्षण उड़ान का हिस्सा रहे उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी पुंडीर ने कहा कि जल्द ही ''जायरोकॉप्टर'' के माध्यम से राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों की हिमालय एयर सफारी योजना शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि 'ब्रेकफास्ट टूरिज्म' के तहत आरंभ की जाने वाली योजना के तहत पर्यटक हिमालय पर्वतमाला और शांत नदियों के दृश्यों का आनंद लेते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से जा सकेंगे.

जायरोकॉप्टर को लेकर क्या है प्लान?
कर्नल पुंडीर ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश की सुंदरता का अनुभव कराने के लिए सुरक्षित और नवीन माध्यम प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि जर्मनी से खरीदे गए अत्याधुनिक ''जायरोकॉप्टर'' का शुरुआत में संचालन विशेष रूप से प्रशिक्षित जर्मन पॉयलट करेंगे. नागरिक उड्डयन विभाग और जिलाधिकारियों के सहयोग से विभिन्न दर्शनीय स्थानों पर ''जायरोकॉप्टर'' के लिए विशेष हवाई पटि्टयां विकसित करने की योजनाएं चल रही हैं.

ये भी पढ़ें:

Haridwar News: 'अयोध्या का मामला निपट गया, मथुरा-काशी पर मुसलमान...', RSS नेता इंद्रेश कुमार ने क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget