एक्सप्लोरर

हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, गुंजी में -17 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान

Uttarakhand Snowfall: मुनस्यारी की जोहार घाटी के सभी 13 गांव, रालम और खलिया टॉप पर भी हिमपात हुआ है. मुनस्यारी के शीर्ष पर स्थित नया बस्ती से लेकर कालामुनि और बिटलीधार तक बर्फबारी हुई.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दिसंबर माह ने एक बार फिर अपनी ठंडक का असर दिखाया है. हिमालयी चोटियां बर्फ से लकदक हो चुकी हैं और कई गांव बर्फ की मोटी चादर से ढक गए हैं. व्यास घाटी और दारमा घाटी सहित मुनस्यारी और जोहार घाटी में भारी हिमपात हुआ है. इसके चलते पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. गुंजी में न्यूनतम तापमान -17°C दर्ज किया गया है, जबकि मुनस्यारी में यह -5°C तक पहुंच गया.

सोमवार शाम से मौसम का मिजाज बदल गया था. रात्रि से हिमालयी चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई, जो मंगलवार सुबह तक जारी रही. व्यास घाटी के गुंजी, नाबी, कुटी, गर्ब्यांग और रौंगकोंग जैसे गांवों में बर्फबारी ने पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक दिया. दारमा घाटी में अपेक्षाकृत अधिक बर्फबारी हुई.

मुनस्यारी की जोहार घाटी के सभी 13 गांव, रालम और खलिया टॉप पर भी हिमपात हुआ है. मुनस्यारी के शीर्ष पर स्थित नया बस्ती से लेकर कालामुनि और बिटलीधार तक बर्फबारी हुई, हालांकि खलिया टॉप को छोड़कर अन्य स्थानों पर धूप निकलने के बाद बर्फ पिघल गई. हिमपात के बाद पूरे क्षेत्र में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान -5°C रहा, जबकि गुंजी में यह -17°C तक पहुंच गया. ठंड ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है.

तराई क्षेत्र में दो MM बारिश रिकॉर्ड 

उधर, पिथौरागढ़ के अन्य क्षेत्रों में सोमवार रात हल्की वर्षा हुई. जिला मुख्यालय और उसके आसपास नैनी सैनी, ध्वज और सतगढ़ में मध्यम बारिश दर्ज की गई. तराई क्षेत्र में छिटपुट बूंदाबांदी हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, तराई क्षेत्र में दो एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है. राजकीय थारू इंटर कॉलेज, खटीमा के मौसम वेधशाला प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि बारिश पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर है. बुधवार को मौसम के साफ रहने की संभावना है.

गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद ये बारिश

तराई और सीमांत क्षेत्रों में बारिश ने किसानों को राहत दी है. भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए यह बारिश बेहद लाभप्रद है. उन्होंने कहा कि किसान इन दिनों फसल में सिंचाई कर रहे थे, लेकिन बारिश से उनकी मेहनत कम हो गई है. इसके चलते उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है. जहां उच्च हिमालय के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है. वहीं निचले इलाकों में अब भी बर्फबारी का इंतजार है. इससे वहां के लोगों में मायूसी है, दिसंबर में दूसरी बार ऐसा हुआ कि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, लेकिन निचले इलाकों में सिर्फ ठंड का असर देखने को मिला.

पिथौरागढ़ जिले में हिमपात और बारिश से बढ़ी ठंड 

बर्फबारी के चलते मुनस्यारी और अन्य हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है. खलिया टॉप और मुनस्यारी की चोटियों पर बर्फबारी के नजारों ने पर्यटकों का ध्यान खींचा है. हालांकि, बर्फ के कारण कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है. हिमपात और बारिश ने पूरे पिथौरागढ़ जिले में ठंड बढ़ा दी है. ग्रामीण इलाकों में ठंड के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इसके साथ ही, कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति और यातायात बाधित हुआ है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का प्रकोप रहेगा जारी

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मौसम के साफ रहने की उम्मीद जताई है. हालांकि, ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा. विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार का सर्दी का मौसम औसत से अधिक ठंडा रहने वाला है. उच्च हिमालय में बर्फबारी और तराई क्षेत्रों में बारिश ने क्षेत्र की जलवायु और कृषि को नई ऊर्जा दी है. वहीं, ठंड के प्रकोप ने जनजीवन को चुनौतीपूर्ण बना दिया है.

बस्ती में दलित युवक के साथ बर्बरता, नग्न कर पेशाब पिलाया, नाबालिग की मौत के बाद हुआ ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget