एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: कोरोना को लेकर सरकार सतर्क, सचिव स्वास्थ्य ने अधिकारियों को बैठक में दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Uttarakhand News: देशभर में फिर से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. इसको ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार भी सतर्क है. इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य ने अधिकारियों के साथ कोविड प्रबंधन की समीक्षा बैठक भी की.

COVID-19 en Uttarakhand: देश के कई राज्यों में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है. कोविड लक्षण वाले सभी मरीजों की रैपिड टेस्ट और आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य की गई है. इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों के साथ कोविड प्रबंधन की समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देश दिए हैं ताकि कोविड को लेकर कोई भी लापरवाही न बरती जाए.

बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी कोविड जांच केंद्रों में रैपिड व आरटीपीसीआर किट उपलब्ध कराई जाए. किसी भी संभावित या आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में पूरी तैयारी रखी जाए, ताकि समय रहते लोगों को इलाज मिल सके.

स्वास्थ्य सचिव ने क्या निर्देश दिए हैं? 
स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि, प्रदेश में कोविड अभी नियंत्रण में है. प्रदेश सरकार हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है. उन्होंने प्रदेश के सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्र व राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड के उपचार व रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. जांच में तेजी लाने के साथ निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाए. कोविड मरीजों के उपचार के लिए आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बाइपैप मशीन, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के साथ आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो. 

वही अस्पतालों में इलाज के लिए आ रहे इन्फ्लुएंजा लक्षण मरीजों की विशेष रूप से जांच की जाए. सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों व लैब कोविड जांच की रिपोर्ट इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन पोर्टल अवश्य अपलोड करें ताकि सभी तरह से इस पर निगरानी रखी जा सके.

चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार सतर्क
वही प्रदेश में अभी चारधाम यात्रा जारी है. ऐसे कोविड को लेकर सरकार बेहद संजीदा है और किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती है. ऐसे में इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि किस व्यक्ति में ऐसे लक्षण है, जिसकी जांच की जाना जरूरी है. ऐसे सभी लोगों के जांच के आदेश सरकार ने दिए हैं कि पूरा ध्यान रखा जाए. सभी की जांच सही समय पर हो और कोविड के लक्षण आने पर तुरंत उस व्यक्ति को आइसोलेट किया जाए.

यह भी पढ़ें- बांकेबिहारी जी मंदिर ट्रस्ट के गठन के बीच अखिलेश यादव का दावा- मंदिरों पर कब्जा करना चाहती है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget