एक्सप्लोरर

Haridwar News: लक्सर में 27 साल से नियमों को ताक पर रखकर चल रही थी राशन की दुकान, शिकायत के बाद जांच शुरू

Haridwar News: राशन डीलर की ये दुकान संजय के नाम पर है लेकिन एसएमसी के गोदाम से रामपाल ही राशन उठाता है, जो नियमों के हिसाब से गलत है. आरोप है कि दोनों मिलकर सरकारी विभाग से आंख मिचौली कर रहे हैं.

Haridwar News: हरिद्वार के लक्सर (Laksar) में एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां डौसनी ग्राम पंचायत में एक ऐसे शख्स के नाम से राशन डीलर (Ration Dealar) की दुकान चल रही है जो न तो इस ग्राम पंचायत का रहने वाला है और न ही राशन की दुकान चलाता है. हैरानी की बात है कि ये दुकान 27 सालों से चल रही है. ये दुकान ज्वालापुर के रहने वाले संजय के नाम से चल रही है, जो लक्सर के मख्याली कला गांव के रहने वाले रामपाल व उसके बेटे के द्वारा राशन वितरण करवाता है.

राशन डीलर की ये दुकान संजय के नाम पर है लेकिन एसएमसी के गोदाम से रामपाल ही राशन उठाता है, जो नियमों के हिसाब से गलत है. आरोप है कि संजय व रामपाल दोनों मिलकर सरकार व उपभोक्ताओं के साथ आंख मिचौली खेल रहे हैं. 8 महीने पहले रजबपुर गांव के रहने वाले रवीश कुमार ने इसकी शिकायत की थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते 8 महीने तक इसकी जांच नहीं हो सकी. तहसील दिवस पर जब ये मामला उठाया गया तब जिलाधिकारी के निर्देश पर लक्सर के नायब तहसीलदार व खाद्य आपूर्ति अधिकारी आज डौसनी गांव पहुंचे. 

शिकायतकर्ता ने किया खुलासा

इस मामले में शिकायतकर्ता रवीश कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले 27 सालों से हमारे गांव के राशन डीलर को आज तक किसी ने नहीं देखा है. राशन डीलर का नाम संजय कुमार है जो कभी गांव में नहीं आता न हीं वो यहां का रहने वाला है. हमारे गांव में संजय कुमार को कोई नहीं जानता. हमारे यहां राशन वितरण का कार्य रामपाल व उसका बेटा करते हैं जो उपभोक्ताओं के साथ बदसलूकी व दुर्व्यवहार करते हैं. इनके द्वारा पीले राशन कार्डों पर राशन नहीं दिया जाता. पूछने पर गाली गलौज करके भगा दिया जाता है. ऐसा पिछले कई सालों से हो रहा है. 

मामले की शिकायत 8 माह पहले की गई थी लेकिन विभागीय मिलीभगत के चलते मामले में कोई जांच नहीं हो सकी मेरे द्वारा मामले को तहसील दिवस में भी उठाया गया आज लक्सर नायब तहसीलदार व खाद्य आपूर्ति अधिकारी एक संयुक्त टीम के साथ गांव में जांच करने पहुंचे हैं मेरी मांग है कि संजय कुमार जो कि गांव में नहीं रहता या तो उसकी दुकान को निरस्त किया जाए या फिर संजय कुमार द्वारा राशन बांटने के आदेश जारी किए जाएं. 

मामले की जांच के लिए पहुंचे अधिकारी
इस मामले में जांच करने आए खाद्य आपूर्ति अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में एक शख्स ने 8 महीने पहले शिकायत की थी. किन्ही कारणों के चलते समय से जांच नहीं हो पाई. हम आज मामले की जांच करने पहुंचे हैं. शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि जो व्यक्ति यहां राशन वितरण करता है इस दुकान का आवंटन उसके नाम से नहीं है. साथ ही वो सभी को राशन मुहैया नहीं कराता है. जिस व्यक्ति के नाम दुकान रजिस्टर्ड है उस व्यक्ति को कभी देखा भी नहीं गया. शिकायत कर्ता ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है. 

ये भी पढ़ें- In Pics: लखनऊ में लालपुर आंगनवाड़ी पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने जमीन पर बैठकर की बच्चों से बात, देखिए- तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
यूपी में गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
Embed widget