एक्सप्लोरर

Uttarakhand: 29 नवंबर से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, विपक्ष ने की सरकार को घेरने की तैयारी

उत्तराखंड में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 29 नवंबर यानी मंगलवार से हो रही है. इसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सदन में बजट भी पेश किया जाएगा.

Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा (Uttarakhand Assembly) का शीतकालीन सत्र (Winter Session) मंगलवार से शुरू होने जा रहा है. इस सत्र में राज्य सरकार का मुख्य एजेंडा अनुपूरक बजट को पास करना है. अनुमानित बजट करीब 4864 करोड़ रुपए का होगा. अलग-अलग विभागों से आई मांग के आधार पर सरकारी बजट लाया जा रहा है. विधानसभा सत्र को लेकर सचिवालय द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. विधानसभा दौरान 200 मीटर दायरे में धारा 144 लागू रहेगी.

शीतकालीन सत्र को लेकर विपक्ष के साथ ही सत्तापक्ष के विधायक भी तैयार हैं. सभी अपने-अपने सवालों को लगा चुके हैं जिनपर सत्र के दौरान चर्चा होगी. विपक्ष राज्य सरकार को घेरने की तैयारी में है और विभिन्न मुद्दों पर सोमवार देर शाम बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी. सरकार का दावा है कि वह सत्र के लिए पूरी तरह तैयार है. नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है, राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नही हैं, प्रदेश में काननू-व्यवस्था ठप हो चुकी है. साथ ही युवा दर-दर भटक रहे हैं. अंकिता को आज तक न्याय नहीं मिल पाया. ऐसे अनेकों मुद्दे हैं जिन्हें कांग्रेस सदन के भीतर पुरजोर तरीके से उठाएगी.

आधे कर्मचारियों के साथ सत्र आगाज

वहीं, इस बार का विधानसभा सत्र कई मायनों में अलग होगा. विधानसभा से 228 कर्मचारियों को विधानसभा अध्यक्ष ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसके बाद विधानसभा में कर्मचारियों की संख्या आधी रह गई और आधे कर्मचारियों के साथ ही सत्र का आयोजन किया जाएगा. इस बारे में पूछे जाने पर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का कहना है कि कर्मचारियों की संख्या से सत्र पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उनके पास जितने भी कर्मचारी हैं वे सत्र को सही तरह से आयोजित करने में सक्षम हैं. सत्र 29 नवंबर को शुरू हो रहा है.

ये भी पढ़ें -

Shivpal Yadav Security: शिवपाल यादव की घटाई गई सुरक्षा, क्या बहू डिंपल को समर्थन देना पड़ा भारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget