एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: पर्वतीय होली पर बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर, धामी सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

Holi 2025 Holiday: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, 15 मार्च 2025 (शनिवार) को राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विद्यालयों में अवकाश रहेगा. 

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पर्वतीय होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, 15 मार्च 2025 (शनिवार) को राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विद्यालयों में अवकाश रहेगा. 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्वतीय होली उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है और इसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में होली को विशिष्ट परंपराओं के साथ मनाने की परंपरा रही है. यहां की होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि संगीत, नृत्य और मेल-मिलाप का भी प्रतीक है. इसे 'बैठकी होली' और 'खड़ी होली' के रूप में मनाया जाता है, जिसमें पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लोकगीतों की विशेष भूमिका होती है.

सरकारी-गैर सरकारी दफ़्तर और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी
प्रदेश सरकार द्वारा घोषित इस अवकाश का लाभ सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विद्यालयों को मिलेगा, हालांकि यह अवकाश बैंकों, कोषागारों और उप कोषागारों पर लागू नहीं होगा। सरकार के इस फैसले को स्थानीय जनता और सांस्कृतिक संगठनों ने सराहा है. उनका कहना है कि यह निर्णय पर्वतीय संस्कृति को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में सहायक होगा.

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में होली का विशेष महत्व है. यहां के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में इसे विभिन्न रूपों में मनाया जाता है. बैठकी होली में होली के गीतों का आयोजन घरों और मंदिरों में किया जाता है, जबकि खड़ी होली में लोग पारंपरिक वेशभूषा में समूह बनाकर नृत्य व गायन करते हैं. साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग एक-दूसरे के घरों में जाकर होली मिलन करते हैं. 

राज्य सरकार के इस फैसले से पर्वतीय क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि इससे उन्हें अपनी परंपरागत होली को पूरे उत्साह के साथ मनाने का अवसर मिलेगा. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में यह कदम उठाया गया है.

सरकार के इस निर्णय से राज्य में सांस्कृतिक पर्वों को और अधिक मान्यता मिलेगी तथा प्रदेशवासियों को अपने पारंपरिक त्योहारों को मनाने का अधिक अवसर प्राप्त होगा सीएम धामी भी अपने खटीमा वाले आवास में अपने परिजनों के साथ आज होली बना रहे है.

बस्ती में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, होली के जुलूस का मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget