एक्सप्लोरर

उत्तराखंड निकाय चुनाव में वोट नहीं डाल पाए हरीश रावत, वोटिंग लिस्ट से गायब हुआ नाम

Harish Rawat News: त्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का नाम ही मतदाता सूची से गायब हो गया, जिसकी वजह से वो आज अपना वोट नहीं डाल पाए.

Uttarakhand Nikay Chunav 2025: उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. चुनाव प्रक्रिया के बीच मतदाता सूची को लेकर बड़ी सामने आई है. जहां उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का नाम ही मतदाता सूची से गायब हो गया है. वोटिंग लिस्ट में अपना नाम नहीं होने की वजह से हरीश रावत आज अपना वोट नहीं डाल पाए. कांग्रेस नेता ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि मुझे बहुत निराशा हो रही है कि मैं अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाया. 

कांग्रेस नेता हरीश रावत का वोट देहरादून नगर निगम के वार्ड नंबर 76 में आता है. आज गुरुवार 23 जनवरी की सुबह जब वो अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे  तो उनका नाम ही वोटिंग लिस्ट में नहीं मिला. हरीश रावत के समर्थकों ने भी पूरी सूची खंगाल ली लेकिन, लिस्ट में उनका नाम नहीं मिल पाया, जिसकी वजह से उन्हें मतदान केंद्र से बिना वोटिंग के ही वापस आना पड़ा और वो अपने मनपसंद उम्मीदवार को वोट नहीं दे पाए.  

हरीश रावत ने कहा कि मैं सुबह से तैयार हूं लेकिन जहां लोकसभा चुनाव में वोट डाला था वहां तो नहीं मिल रहा है. मैं किसी को दोष देने के लिए ये बात नहीं कह रहा हूं. एक नागरिक के तौर पर मुझे सचेत रहना चाहिए था जबकि भाजपा जोड़ने और काटने का काम करती है तो मुझे इसे लेकर सचेत रहना चाहिए था. 

उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी
उत्तराखंड में आज 100 नगर निकायों के लिए वोटिंग हो रही है. जिसमें 5405 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें से 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाएं और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं. निकाय चुनाव की वोटिंग के लिए सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. वोटिंग बूथ के सामने लंबी-लंबी लाइन देखी गईं. 

उत्तराखंड नगर निगम चुनाव के दौरान सभी जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है और मतदान प्रक्रिया में कोई गंभीर परेशानी सामने नहीं आई है. निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है राज्य भर में लगभग 30 लाख 29 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. वोटों की गणना 25 जनवरी को होगी, जिसके बाद नतीजे सबके सामने होंगे. 

इनपुट- दानिश खान

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर ED का बड़ा एक्शन, 70 करोड़ की 101 बीघा जमीन की अटैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget