एक्सप्लोरर

उत्तराखंड वन विभाग का हाल बेहाल! जंगल संवारने के लिए मिले अरबों रुपये खर्च नहीं कर पा रहे अफसर

Uttarakhand News: अधिकतर सरकारी विभागों में बजट की कमी की शिकायतें मिलती हैं, लेकिन उत्तराखंड में वन विभाग के पास पर्याप्त धनराशि होने के बावजूद इसे खर्च करने में अफसरों को मुश्किल हो रही है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड वन विभाग की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. वन महकमे को इस वित्तीय वर्ष में कैंपा (वनारोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण) सहित विभिन्न योजनाओं के तहत 300 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था. लेकिन वित्तीय वर्ष खत्म होने में तीन महीने से कम का समय बचा है पर अब तक सिर्फ 90 करोड़ रुपये यानी कुल बजट का 30 प्रतिशत रुपया ही खर्च किया गया है.

आम तौर पर सरकारी विभागों में बजट की कमी की शिकायतें सुनने को मिलती हैं, लेकिन उत्तराखंड का वन विभाग इसके उलट है. विभाग के पास पर्याप्त धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद इसे खर्च करने में अफसरों को मुश्किल हो रही है. खास बात यह है कि राज्य के करीब 10 वन प्रभाग ऐसे हैं, जो अब तक अपने आवंटित बजट का केवल 10 से 20 प्रतिशत ही खर्च कर पाए हैं.

वन मंत्री ने दिए ये निर्देश
पिछले वित्तीय वर्ष में भी 110 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च न हो पाने के कारण इसे वापस करना पड़ा था. वहीं इस वर्ष भी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है. वन विभाग की इस धीमी कार्यप्रणाली से सरकार की योजनाओं और राज्य के पर्यावरणीय उद्देश्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. बीते दिनों वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों को खर्च में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.

इस बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि जो राशि प्रभागों को आवंटित की गई है, उसका शत-प्रतिशत उपयोग किया जाए. मंत्री ने कहा, "सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे हों और उनकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए." फिलहाल वित्तीय वर्ष खत्म होना वाला है और ऐसे में बचे हुए 210 करोड़ रुपये खर्च करना विभाग के लिए चुनौती का काम लग रहा है. 

विशेषज्ञों ने क्या कहा?
विशेषज्ञों का कहना है कि इतने कम समय में बजट को पूरी तरह खर्च करना मुश्किल है, खासकर तब जब विभाग की पहले से ही धीमी गति से काम करने की छवि हो. वन मुख्यालय के सीईओ कैंपा समीर सिन्हा ने कहा, "खर्च की निगरानी की जा रही है. वन मंत्री और प्रमुख सचिव भी लगातार अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं. राज्य हित में उपलब्ध धनराशि का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा और सभी काम मानकों के अनुरूप किए जाएंगे."

जानकारी के अनुसार, वन मुख्यालय स्तर पर हर हफ्ते खर्च की प्रगति को लेकर बैठकें हो रही हैं. प्रभागों के अधिकारियों को चेतावनी भी दी जा चुकी है. इसके बावजूद विभाग अब तक संतोषजनक परिणाम नहीं दे सका है. वन विभाग की इस कार्यप्रणाली ने न केवल विभागीय कार्यक्षमता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि पर्याप्त धनराशि मिलने के बावजूद सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा करना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

उत्तराखंड वन विभाग के लिए यह समय आत्मनिरीक्षण और सुधार का है. जलवायु परिवर्तन और वनों के संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों के मद्देनजर विभाग को आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग करना चाहिए. साथ ही योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए एक स्पष्ट रणनीति भी बनानी चाहिए. सरकार और संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता से प्रयास करना होगा, ताकि राज्य के वनों और पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके.

अतीक अहमद को गोली मारने वाले युवकों को बताया देवदूत! महाकुंभ में लगे पोस्टर्स की हो रही चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanpur News: फर्जी डिग्री बनाने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 2 सरगना गिरफ्तार, कई सेलिब्रिटी की मिलीं तस्वीरें
फर्जी डिग्री बनाने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 2 सरगना गिरफ्तार, कई सेलिब्रिटी की मिलीं तस्वीरें
यूपी में कैसी है बीजेपी की स्थिति? विधानसभा चुनाव के 9 महीने पहले Axis My India के प्रदीप गुप्ता ने कर दिया बड़ा दावा
यूपी में कैसी है बीजेपी की स्थिति? विधानसभा चुनाव के 9 महीने पहले Axis My India के प्रदीप गुप्ता ने कर दिया बड़ा दावा
सपा सांसद रामजी लाल सुमन को जान से मारने की धमकी, लिखा- 'उम्रकैद भी भुगतने को तैयार'
सपा सांसद रामजी लाल सुमन को जान से मारने की धमकी, लिखा- 'उम्रकैद भी भुगतने को तैयार'
उत्तराखंड में मौसम दिखा रहा दोहरे तेवर, पहाड़ों पर ठिठुरन तो मैदानी इलाकों में झुलसा रही गर्मी
उत्तराखंड में मौसम दिखा रहा दोहरे तेवर, पहाड़ों पर ठिठुरन तो मैदानी इलाकों में झुलसा रही गर्मी

वीडियोज

Vasudha: Chandrika की वापसी से कांपी karishma, क्या भुगतनी पड़ेगी अपने पापों की सजा?
Bollywood News: मुंबई इवेंट में पैपराजी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल (20-05-26)
Salman Khan Slams Paparazzi Outside Hospital, Says “60 Years Old But Haven’t Forgotten How To Fight”
PM Modi Meloni Viral Video: मोदी-मेलोनी की तस्वीर देख क्यों गरमाया विपक्ष | Modi Gifts Melody
| Modi Gifts Melody Toffee to Meloni | रोम में ‘मेलोडी मोमेंट’ का जादू | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
UP Politics: यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
PAK का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
करण कुंद्रा ने रोमांटिक अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
ममता बनर्जी ने जिस सांसद को चीफ व्हिप के पद से हटाया, उसे केंद्र सरकार ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा
ममता बनर्जी ने जिस सांसद को चीफ व्हिप के पद से हटाया, उसे केंद्र सरकार ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा
Heat Wave: हाहाकार मचाने वाली गर्मी! UP में 48 डिग्री पार, दिल्ली से राजस्थान तक ‘आग उगल’ रहा मौसम
हाहाकार मचाने वाली गर्मी! UP में 48 डिग्री पार, दिल्ली से राजस्थान तक ‘आग उगल’ रहा मौसम
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
'पीएम मोदी नहीं देश को गाली...' राहुल के गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी बीजेपी, गिरिराज सिंह से लेकर पीयूष गोयल ने क्या कहा है?
'PM नहीं देश को गाली...' गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी BJP, गिरिराज से पीयूष गोयल किसने क्या कहा?
Embed widget