एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में विकास योजनाओं को मिली 40 हजार हेक्टेयर वन भूमि, 69 नई साइट्स की गई हैं चिन्हित

Uttarakhand Forest: उत्तराखंड वन विभाग ने देश में वन्य जीवों के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाई है. राजाजी टाइगर रिजर्व में सफल बाघ ट्रांसलोकेशन परियोजना ने वन विभाग की प्रतिष्ठा को और बढ़ाया है.

Uttarakhand News Today: उत्तराखंड का 70 फीसदी भूभाग वन क्षेत्र से घिरा हुआ है. यहां के विकास योजनाओं को गति देने में वन विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. अब तक राज्य में विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं के लिए वन विभाग द्वारा 40 हजार हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरित की जा चुकी है. 

इसके अलावा वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के नेतृत्व में वन विभाग ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. वन विभाग की इन उपलब्धियों पर चर्चा करने के लिए देहरादून स्थित वन मुख्यालय में दो दिवसीय वन सेवा संघ उत्तराखंड का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया. पहले दिन विभाग की अलग-अलग योजनाओं, चुनौतियों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान फील्डकर्मियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना भी की गई.

32 साइट्स कार्य प्रगति पर
वन सेवा संघ के अध्यक्ष आईएफएस कपिल लाल ने बताया कि उत्तराखंड में इको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं. इस दिशा में 69 नई साइट्स को चिह्नित किया गया है, जिनमें से 32 साइट्स पर कार्य प्रगति पर है. इसके अलावा चारधाम परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, ऑल वेदर रोड जैसी महत्वपूर्ण ढांचागत परियोजनाओं की फास्ट-ट्रैकिंग में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

उत्तराखंड में हर साल जंगल की आग एक बड़ी चुनौती होती है. इसे रोकने और बेहतर प्रबंधन के लिए वन विभाग ने नवाचार अपनाए हैं। इस क्रम में चीड़-पिरूल ब्रिकेट इकाइयां स्थापित की गईं. वर्ष 2024 में 40 हजार क्विंटल चीड़ पिरूल का संग्रहण किया गया, और वर्ष 2025 में एक लाख क्विंटल का लक्ष्य रखा गया है.

आगजनी रोकने के लिए खास उपाय
इसके अलावा शीतलाखेत, अल्मोड़ा में 1200 से अधिक ग्रामीणों और वन पंचायत सरपंचों को एक्सपोजर विजिट कराया गया, जिससे वे जंगलों के बेहतर प्रबंधन की तकनीकों को समझ सकें. वन विभाग ने जंगलों में आग लगने की जानकारी और निगरानी के लिए एक मोबाइल एप "फॉरेस्ट फायर उत्तराखंड" विकसित किया है. इसके अलावा वन मुख्यालय में अत्याधुनिक एकीकृत नियंत्रण एवं कमांड सेंटर भी स्थापित किया गया है, जिससे जंगल की आग और अन्य आपात स्थितियों की त्वरित निगरानी संभव हो सके.

सम्मेलन में उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने वन सेवा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नागरिकों से संवाद बढ़ाएं और वन विभाग की छवि को मित्रवत बनाएं. उन्होंने कहा कि वन विभाग और अधिकारियों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि लोगों को इसके प्रयासों की जानकारी हो.

वन्यजीव संरक्षण में उत्तराखंड अग्रणी
वन सेवा अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्तराखंड देशभर में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. इसके तहत राज्य में 560 बाघों की संख्या के साथ उत्तराखंड का देश में तीसरा स्थान है, 2060 हाथियों की आबादी के साथ उत्तराखंड पांचवें स्थान पर है. 124 हिम तेंदुओं के साथ उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर है. राजाजी टाइगर रिजर्व में सफल बाघ ट्रांसलोकेशन परियोजना ने वन विभाग की प्रतिष्ठा को और बढ़ाया है.

वन विभाग की मदद से उत्तराखंड में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं. जहां एक ओर राज्य की विकास परियोजनाओं के लिए 40 हजार हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित की गई है, वहीं दूसरी ओर वन्यजीव संरक्षण, जंगल की आग प्रबंधन और इको-पर्यटन को भी प्राथमिकता दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: मायावती ने 4 दिन के भीतर 3 फैसलों से पूरी बसपा को कर दिया बेचैन! फैसलों से मिल रहे ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget