एक्सप्लोरर

मायावती ने 4 दिन के भीतर 3 फैसलों से पूरी बसपा को कर दिया बेचैन! आकाश आनंद पर मिल रहे ये संकेत

BSP चीफ मायावती ने 4 दिन के भीतर लगातार 3 ऐसे फैसले लिए हैं जो बहुजन समाज पार्टी के भीतर की मौजूदा संरचना और परिस्थिति को नए सिरे से परिभाषित कर सकते हैं.

BSP News: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 3 फैसलों ने पूरी पार्टी को बेचैन कर दिया है और इस पर कोई कुछ बोलने को राजी नहीं है.  पार्टी के तमाम नेता फिलहाल मायावती के फैसलों को लेकर भविष्य की चर्चाएं कर रहे हैं. 4 दिन के भीतर बसपा चीफ ने तीसरा बड़ा ऐलान किया है.

न सिर्फ बसपा बल्कि यूपी की सियासत में मायावती ने रविवार, 16 फरवरी को अपने फैसले से हलचल मचा दी. अभी तक जिस मुद्दे को बसपा के भीतर निर्विवाद माना जा रहा था अब उसी पर फिर मायावती ने मंथन के संकेत दे दिए हैं.

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि मायावती के भतीजे आकाश आनंद ही उनके उत्तराधिकारी होंगे. फिर साल 2024 के चुनाव से पहले साल 2023 में मायावती ने उन्हें पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर पद पर नियुक्त किया. इसके बाद साल 2024 के चुनाव के दौरान ही पद से हटा दिया और कहा कि वह अभी मेच्योर नहीं हैं.

मायावती ने लोकसभा चुनाव खत्म होने के कुछ दिनों बाद ही आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर पर पदासीन कर दिया. इसके बाद दिल्ली, हरियाणा चुनाव की जिम्मेदारी भी दी लेकिन नतीजे सिफर रहे. अब मायावती ने अपने फैसलों से कुछ और ही संकेत दे दिए हैं. इन फैसलों की शुरुआत हुई 12 फरवरी से.

12 फरवरी को मायावती ने क्या किया?
दरअसल 12 फरवरी, बुधवार को बसपा चीफ ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. उन पर पार्टी में गुटबाजी का आरोप लगा. 

इसी दिन बसपा चीफ ने नितिन सिंह को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया. नितिन सिंह के बारे में दावा है कि वह अशोक सिद्धार्थ के करीबी हैं.

वहीं अशोक सिद्धार्थ के बारे में कहा जाता है कि वह मायावती की राजनीति से प्रभावित हुए और नौकरी छोड़ दी फिर बसपा में शामिल हो गए. पार्टी ने उन्हें यूपी विधान परिषद् में भेजा और फिर वह साल 2022 तक राज्यसभा सांसद भी रहे. उनकी पत्नी बसपा सरकार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी थीं.

16 फरवरी के ऐलान ने फोड़ा असली बम?
अब 16 फरवरी को बसपा चीफ ने अपने उत्तराधिकार को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया. अब तक माना जा रहा था कि बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ही उनके उत्तराधिकारी होंगे. हालांकि रविवार को बसपा चीफ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर सिलसिलेवार पांच पोस्ट किए. इनका कुल जमा अर्थ यह निकाला जा रहा है कि आकाश आनंद को लेकर भी बहन जी आश्वस्त नहीं हैं. 

अब तक जिन आकाश आनंद को बसपा चीफ का सक्सेसर या उत्तराधिकारी माना जा रहा था, अब वह भी नहीं रहा. बसपा चीफ ने अपने पोस्ट में स्पष्ट लिखा- मान्यवर कांशीराम की तरह ही मेरे जीतेजी भी पार्टी व मूवमेन्ट का कोई भी वास्तविक उत्तराधिकारी तभी जब वह भी, कांशीराम के अन्तिम सांस तक उनकी शिष्या की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट को हर दुःख-तकलीफ उठाकर, उसे आगे बढ़ाने में पूरे जी-जान से लगातार लगा रहे.


मायावती ने 4 दिन के भीतर 3 फैसलों से पूरी बसपा को कर दिया बेचैन! आकाश आनंद पर मिल रहे ये संकेत

यहां एक बात और गौर करने वाली है. आकाश आनंद, बसपा चीफ के हर पोस्ट को या तो रिपोस्ट करते हैं या उस पर अपनी बात रखते हुए पोस्ट करते हैं लेकिन 12 फरवरी के जिस पोस्ट में मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को निष्कासित करने का ऐलान किया था, उसको आकाश ने रिपोस्ट तक नहीं किया है. सियासी हलकों में दावा यह भी किया जा रहा है कि दिल्ली और हरियाणा के चुनाव में आकाश आनंद ने अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के फैसलों को प्राथमिकता दी हाालंकि कोई पुष्टि नहीं करता.

ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि साल 2017 में बसपा के मंच पर पहली बार आने वाले आकाश आनंद को लेकर मायावती क्या फैसला करती हैं?

'सपा को जमीन में गाड़ देगी जनता, अवशेष नहीं बचेगा' महाकुंभ पर बयान के बीच अखिलेश पर भड़के संत

राहुल सांकृत्यायन, abp live में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. राहुल राजनीति, शासन-प्रशासन और समकालीन विषयों की खबरों की कवरेज और खबरों एवं घटनाक्रमों के संपादकीय समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले राहुल ने अपने करियर की शुरुआत में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और फीचर डेस्क पर भी काम किया है. उनकी विशेष रुचि राजनीतिक खबरों, अपराध से जुड़े मामलों और राज्यों की समकालीन राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में रही है.

राहुल इससे पहले न्यूज़18 हिन्दी, वनइंडिया हिन्दी और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज और स्टेट्स कवरेज में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया.

अपने पत्रकारिता करियर के दौरान राहुल ने कई महत्वपूर्ण घटनाओं और बड़े आयोजनों की कवरेज की है, जिनमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2024 ऑपरेशन सिंदूर और महाकुंभ 2025 जैसे प्रमुख घटनाक्रम शामिल हैं.

राहुल ने देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के आनुषंगिक महाविद्यालय ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, प्रयागराज से बी.कॉम किया है. इसके अलावा राहुल ने केंद्रीय विद्यालय बस्ती से हाईस्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, बस्ती से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की. आगे चलकर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत पत्रकारिता में परास्नातक भी किया.

खबरों के अलावा साहित्य और वैचारिक लेखन में भी राहुल की गहरी रुचि है. राहुल हिंदी साहित्य के प्रमुख रचनाकारों जैसे राहुल सांकृत्यायन, यशपाल, मुंशी प्रेमचंद, हजारी प्रसाद द्विवेदी और सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के लेखन को विशेष रूप से पढ़ना पसंद करते हैं. इसके साथ ही ओम प्रकाश वाल्मिकी, महादेवी वर्मा, अष्टभुजा शुक्ल, विनोद शुक्ल, दुष्यंत कुमार, रामनाथ सिंह, अदम गोंडवी, राही मासूम रजा, गोपाल दास नीरज की रचनाओं में भी उनकी दिलचस्पी है.

खबरों के लिए राहुल से rahulsa@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की तलाशी, दिए आदेश
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget