एक्सप्लोरर

Uttarakhand: फीमेल डॉग ने कुछ ही सेकेंड में खोला हत्या का राज, मिलेगा 'एम्प्लॉई ऑफ द मंथ' का पुरस्कार

Udham Singh Nagar Police: SSP मंजू नाथ टीसी ने बताया कि काशिम ने मृतक शाकिब के शरीर पर ब्लेड से इस तरह निशान बना डाले कि किसी जानवर नें हमला कर मार दिया है परंतु कैटी नें सारे मंसूबो पर पानी फेर दिया.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के जसपुर के बडियोवाला में सोमवार को हुई युवक की हत्या का राज उधमसिंह नगर के डॉग स्कॉयड की फीमेल डॉग कैटी नें चंद सेकेंड में ही खोल दिया. उधमसिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए कैटी की जमकर तारीफ की. साथ ही कैटी को इस महीने एम्प्लॉई ऑफ द मन्थ देने की घोषणा भी कर डाली है.

दरअसल, जसपुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव बडियोवाला में गेंहू के खेत मे शाकिब नाम के व्यक्ति का शव पड़ा है जिसके शव को परिजन घर पर ले गए हैं. इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जसपुर, प्रकाश सिंह दानु पहुंचे, जहां पर मृतक शाकिब का शव उसके घर पर रखा हुआ था. शव के शरीर पर चोट के निशान देखने के बाद ऐसा लगा कि शाकिब की हत्या की गई है. मृतक के पिता द्वारा बताया गया कि मेरा बेटा दानिश, निजाम और रजा के साथ था जिसके बाद गेहूं के खेत में पुलिस पहुंची और गेहूं के खेत में युवक का शव मिला. 

क्या है पूरा मामला?
जसपुर पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया. मृतक के खून से सने कपड़ों को डॉग स्क्वायड की फीमेल डॉग कैटी ने जैसे ही सूंघा तो  वह तुरंत ही उस ओर दौड़ पड़ी जहां काशिम, निजाम और रजा को शिनाख्त हेतु खड़ा किया गया था. कैटी नें काशिम को पकड़ लिया और उस पर झपटते हुए उसे गिरा दिया. पुलिस को समझते देर नही लगी कि काशिम ही इस घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी है. 

पुलिस द्वारा काशिम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात कबूल करते हुए बताया कि वह मृतक शाकिब के साथ स्मेक और गांजे का नशा करने के लिये खेत मे गया था जहां पर उसका झगड़ा शाकिब से हो गया. झगड़े में शाकिब के द्वारा उसके परिजनों को गाली गलौज देने के बाद उसकी अपनी बेल्ट से गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को गेहूं के खेत मे फेंककर भाग गया. 

कैटी को दिया जाएगा एम्प्लॉई ऑफ द मन्थ
उधम सिंह नगर पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम की फीमेल डॉग कैटी 8 वर्ष की है, वर्ष 2016 से वह जिले की डॉग स्कॉयड टीम की सदस्य है. जर्मन शेफर्ड नस्ल की फीमेल डॉग कैटी पूर्व में भी कई अहम खुलासे कर चुकी है. हत्या के इस राज को मात्र कुछ ही सेकेंड में कैटी द्वारा खोले जाने से खुश एसएसपी उधमसिंह नगर डॉ मंजू नाथ टीसी ने कैटी को ढाई हजार रुपये का इनाम दिए जाने के साथ ही उसे एम्प्लॉई ऑफ द मंथ का पुरस्कार देने की घोषणा की है.

एसएसपी उधमसिंह नगर मंजू नाथ टीसी ने बताया कि हत्या के बाद काशिम ने मृतक शाकिब के शरीर पर ब्लेड से इस तरह निशान बना डाली कि ऐसा प्रतीत हो कि उसे किसी जानवर नें हमला कर मार दिया है परंतु कैटी नें उसको पकड़कर सारे मंसूबो पर पानी फेर दिया.

यह भी पढ़ें:-

Holi 2023: यूपी में बिना इजाजत मारी पिचकारी तो होगी कार्रवाई, होली पर कोई प्रताड़ित करे तो डायल करें ये नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget