एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के फारुख की पाकिस्तानी महिला से निकाह, वीजा खत्म होने के 13 साल बाद हुई गिरफ्तारी

Kashipur News: काशीपुर के रहने वाले फारुख की 8 साल पहले पाकिस्तान कराची की रहने वाली शाहीदा बानो से शादी हुई थी. बावजूद इसके वीजा खत्म होने के बाद भी शाहिदा भारत में गैर कानूनी तरीके से रह रही थी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के काशीपुर के रहने वाले फारुख ने 8 साल पहले पाकिस्तान के कराची की रहने वाली शाहीदा बानो से निकाह किया था. पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का निर्देश दिया गया था, सरकार के आदेश के बावजूद शाहीदा बानो पाकिस्तान नहीं लौटीं. फारुख ने शाहीदा बानो के पाकिस्तानी होने की बात पुलिस प्रशासन से छुपा ली, इस बात का खुलासा तब हुआ जब कुपवाड़ा पुलिस ने संपर्क किया. पुलिस ने शाहिद बानो को गिरफ्तार कर कुपवाड़ा पुलिस को सौंप दिया.

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर का रहने वाला फारुख 19 साल पहले कार मैकेनिक का काम सीखने के बाद जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा चला गया. वहां पर फारुख ने किराया की दुकान लेकर मैकेनिक का काम शुरू कर दिया, इसी दौरान उसकी जान पहचान ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली पाकिस्तानी शाहिदा से हो गई. दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की ओर फिर बाद में निकाह कर लिया था. 

पहलगाम हमले के बाद शाहिदा की खोजबीन शुरू
पहलगाम में हुए हमले के बाद जब केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी को उनके देश लौटने का अल्टिमेटम दिया तो जम्मू कश्मीर में पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिकों की खोजबीन शुरू कर दी, कश्मीर के थाना लाल बाजार की एक कॉलोनी में रहने वाले नासिर अहमद बट के परिवार को चिंहित किया. पुलिस को पता चला कि उसकी एक बेटी शाहिदा का निकाह फारुख के साथ हुआ है और वो कुपवाड़ा में रहती है. कुपवाड़ा पुलिस ने शाहिदा की खोज शुरू की तो उन्हें पता चला कि शाहिदा उत्तराखंड के काशीपुर में अपने पति फारुख के साथ रह रही है. 

कुपवाड़ा पुलिस ने उधम सिंह नगर पुलिस से संपर्क किया, तो पुलिस ने फारुख और उसकी पत्नी शाहिदा की खोजबीन शुरू कर दी. पुलिस खोजबीन में पता चला कि फारुख काशीपुर थाना के साबिक क्षेत्र स्थित मझरा पट्टी में रह रहा है. पुलिस ने शाहिदा को गिरफ्तार कर अटारी बॉर्डर ले गई, जहां उसे कुपवाड़ा पुलिस को सौंप दिया गया.

2012 में खत्म हो चुका था वीजा.
पाकिस्तान के कराची का रहने वाला नसीर अहमद बट अपनी पत्नी और परिवार के साथ 2009 में विजिटर वीजा पर भारत आया था. 2012 में वीजा खत्म होने के बाद भी वापस नहीं लौटे, इसी दौरान नासिर की बेटी शाहिदा बानो का निकाह काशीपुर के रहने वाले फारुख से हो गया था. पहलगाम हमले के बाद शाहिदा बानो की खोज कुपवाड़ा पुलिस ने शुरू की,  कुपवाड़ा पुलिस ने उधम सिंह नगर पुलिस से संपर्क किया. शाहिदा बानो के वीजा खत्म होने के 13 साल बाद गिरफ्तारी हो पाई.

पाकिस्तानी शाहिदा बानो के पास से पुलिस को एक ही नंबर के तीन अलग अलग आधार कार्ड बरामद हुए हैं. इसके साथ ही वोटर लिस्ट, पैन कार्ड, मूल प्रमाण पत्र और श्रम कार्ड भी बरामद हुआ है. शाहिदा बानो के पास से बरामद दो आधार कार्ड पर श्रीनगर के अलग अलग जगह के कागज हैं, जबकि एक आधार पर काशीपुर का पता है.

शादी के बाद से उत्तराखंड आती थी शाहिदा
शाहिदा बानो ने फारुख से पहले कोर्ट मैरिज की और बाद में निकाह किया था. शादी के बाद से हर साल शाहिदा बानो फारुख के साथ ठंड के मौसम में उत्तराखंड के काशीपुर आ जाती थी. काशीपुर आने के शाहीदा और फारुख नैनीताल सहित आसपास के कई स्थानों पर घूमने जाते थे. पहलगाम हमले के बाद उधम सिंह नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अटारी बॉर्डर पर कुपवाड़ा पुलिस को सौंप दिया था.

उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि, कुछ दिनों पूर्व हमसे कुपवाड़ा पुलिस ने संपर्क कर शाहिदा और फारुख के बारे में बताया था. हमारी टीम ने शाहिदा को हिरासत में लेकर कुपवाड़ा पुलिस को अटारी बॉर्डर पर सुपुर्द कर दिया था. काशीपुर पुलिस को इस संबंध में केस दर्ज करने का आदेश दिया है.

(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- मौलाना रजवी ने पाक में आतंकी ठिकानों में हमलों पर कहा- यह बहुत जरूरी था, हम शुक्रवार को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget