एक्सप्लोरर

शांतरशाह गैंगरेप और जिम ट्रेनर की हत्या मामले में हरीश रावत ने धामी सरकार को घेरा, जानें क्या कहा

Harish Rawat on Santarshah Gangrape Case: शांतरशाह में बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया.

Uttarakhand News Today: उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने हरिद्वार के दो बड़े मामलों शांतरशाह की बेटी निर्भया और सोहलपुर गाड़ा के वसीम की मौत मामले में न्याय की मांग की.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इन दोनों ही मामलों में न्याय तभी संभव है, जब एक उच्च स्तरीय एसआईटी (विशेष जांच दल) की स्थापना की जाए और इसकी जांच हाईकोर्ट की देख-रेख में की जाए.

शांतरशाह गैंगरेप पर क्या कहा?
हरीश रावत ने शांतरशाह की बेटी निर्भया के साथ हुए गैंगरेप के मामले में आरोप लगाया कि राज्य सरकार आरोपी बीजेपी नेता को बचाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यह मामला इतना गंभीर है कि निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट की निगरानी में एक उच्च स्तरीय एसआईटी की जरूरत है.

रावत के मुताबिक, राज्य सरकार इस मामले में न्याय देने की बजाय अपराधियों को लगातार बचाने की कोशिश कर रही है.  उन्होंने कहा, "निर्भया को तभी न्याय मिल सकता है, जब इस मामले की जांच हाईकोर्ट की देख-रेख में एक उच्च स्तरीय एसआईटी के जरिये की जाए. सत्ता तो अपने नेता को बचाना चाहती है, जो इस पूरे मामले में गैंगरेप और हत्या का दोषी है."

जिम ट्रेनर की मौत पर सरकार को घेरा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने सोहलपुर गाड़ा के जिम ट्रेनर वसीम की मौत का भी जिक्र किया, जिसे वह राज्य सरकार के जरिये नजर अंदाज किया गया एक और गंभीर मामला मानते हैं. उन्होंने कहा कि इलाके में सब जानते हैं कि वसीम की मौत कैसे हुई, लेकिन सत्ता इस अपराध को दबाने और उसे दूसरा रूप देने की कोशिश कर रही है. 

हरीश रावत ने कहा कि वसीम को भी तभी न्याय मिलेगा, जब इस मामले की जांच उच्च स्तरीय एसआईटी के जरिये हाईकोर्ट की देखरेख में की जाएगी. उन्होंने कहा, "हम न्याय की लड़ाई को जारी रखेंगे."

'2027 चुनाव में बनायेंगे प्रमुख मुद्दा'
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, "अगर राज्य सरकार ने इन मामलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय एसआईटी नहीं गठित की, तो यह हमारा संकल्प है कि हम इसे 2027 के चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाएंगे." उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि अपराधियों को दंड मिले और उन्हें बचाने वाले भी सजा से न बच पाएं."

रावत ने की CBI जांच की मांग
इससे पहले हरीश रावत ने दोनों मामलों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. हरीश रावत ने कहा कि उन्हें पहले से ही अंदेशा था कि राज्य सरकार मामले को सीबीआई को सौंपने की हिम्मत नहीं करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एसआईटी बनाकर भी मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, जिससे अपराधियों को बचाया जा सके. 

ये भी पढ़ें: 'आंखें निकाल देंगे और दुकानों को भी जला देंगे', लव जिहाद पर धमकी देने वाले BJP नेता पर केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget