एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में सीएम की रेस में शामिल चेहरों में कौन है सबसे ज्यादा अमीर? यहां जानिए

उत्तराखंड में सियासी गलियारों में चुनाव के मद्देनजर काफी हलचल नजर आ रही है. इसी के साथ हर कोई जानना चाहता है कि तमाम पार्टियों के सीएम उम्मीदवारों के पास कितनी संपत्ति है. चलिए यहां जानते हैं.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. पहाड़ी राज्य में तमाम पार्टियों के दिग्गजों द्वारा नामांकन भरा जा चुका है इसी के साथ इन उम्मीदवारों ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है. चलिए जानते हैं प्रदेश में सीएम की रेस में शामिल चेहरे बताए जा रहे उम्मीदवारों में से कौन सबसे ज्यादा अमीर है.

पुष्कर सिंह धामी ने 1करोड़ 34 लाख से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति घोषित की है

उत्तराखंड के मौजूदा सीएम पुष्कर सिंह धामी विधानसभा सीट खटीमा से प्रत्याशी हैं. धामी के पास 1 करोड़ 34 लाख 37 हजार 500 रुपये की चल-अल संपत्ति है. 2017 में दाखिल किए गए शपथपत्र में धामी ने अपनी आय 28.32 लाख रुपए बताई थी. वहीं इस बार दिए गए शपथपत्र में धामी ने बताया है कि उनके बाद 56 हजार 800 रुपये नगदी है. उनके बैंक अकाउंट्स में 1 करोड़ 10 लाख 79 हजार 982 रुपये जमा है. उनके ऊपर 49 लाख 67 हजार 584 रुपये का बैंक लोन भी है. धामी के पास 1.46 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. अन्य संपत्ति में उन्होंने जेवरात, एलआइसी, एनएससी, राइफल, रिवाल्वर का भी ब्यौरा दिया है. धामी की पत्नी के पास आभषण समेत 48 लाख 94 हजार 872 रुपये हैं.

हरीश रावत ने 43 लाख रुपये की चल संपत्ति का दिया ब्यौरा

कांग्रेस उम्मीदवार हरीश रावत ने नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए चुनावी हल्फनामे में करीब 43 लाख रुपये की चल संपत्ति और 36 लाख रुपये की अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है. उनकी पत्नी के पास 3 करोड़ 90 लाख की चल और 2 करोड़ 99 लाख की अचल संपत्ति है. हरीश रावत पर कोई भी ऋण नहीं है. वहीं उनकी पत्नी पर करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये का ऋण है.

उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में होना है मतदान

बता दें कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होना होना है. राज्य में 70 सीटों के लिए उम्मीदवार बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर नजर आ रही है. हालांकि आम आदमी पार्टी भी चुनावी जंग में पूरे जोश के साथ नजर आ रही है. गौरतलब है कि 10 मार्च को उत्तराखंड चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे इसी के साथ साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: खुशी दुबे की मां लड़ेंगी कल्याणपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव, योगी पर लगाया ये गंभीर आरोप

UP-Punjab Election 2022: और चढ़ेगा चुनावी पारा, पंजाब की 117 सीटों के साथ-साथ यूपी की 59 सीटों पर नामांकन का आज आखिरी दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget