एक्सप्लोरर

Haldwani Violence: हल्द्वानी में बवाल के बाद कर्फ्यू, स्कूल रहेंगे बंद, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

Haldwani Riots: हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा के पास मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान बवाल हुआ. जब नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची तो उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की.

Haldwani Curfew: हल्द्वानी में अवैध मस्जिद-मजार के ध्वस्त होने के बाद बवाल हुआ और इस दौरान आगजनी भी हुई. वहीं इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है और उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश दिया है. बिगड़ते हालात को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी में कर्फ्यू घोषित कर दिया है और इसके साथ ही दंगा करने वालों के खिलाफ UAPA के अंतर्गत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. वहीं सीएम धामी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालात की समीक्षा की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उत्तराखंड सरकार ने घटना के बाद इलाक में पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई है.

वहीं खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि हल्द्वानी के समस्त प्रकार के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय कल शुक्रवार ( 9 फरवरी 2024) को सुरक्षात्मक कारणों से अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे. समस्त प्रकार के विद्यालय उपरोक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करेंगे.

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने गई थी. वहां अराजक तत्वों के साथ पुलिस की झड़प हुई है. जिसमें पुलिस और प्रशासन के लोगों को चोट आई हैं. तत्काल वहां पर पुलिस और अन्य केंद्रीय बल की टुकड़ियां भेजी जा रही हैं. सभी से शांति बनाने की अपील की जाती है, कर्फ्यू लगा दिया गया है. जिन्होंने आगजनी की है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान हुआ बवाल 

बता दें कि थाना बनभूलपुरा के पास मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान बवाल हुआ. जब नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची तो इसी दौरान वहां मौजूद उपद्रवियों ने प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों के ऊपर पत्थर बाजी की. जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए, उपद्रवियों ने पुलिस, नगर निगम और पत्रकारों की गाड़ियों में भी आग लगाई. 

प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर हुए हैं डटे 

वहीं थाना बनभूलपुरा के पास भी पुलिस की गाड़ी में आग लगाई गई है. हालांकि इस समय हालात बेकाबू हैं और पुलिस द्वारा कई राउंड की फायरिंग भी की गई है. पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर डटे हुए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी की घटना को लेकर अधिकारियों के साथ हाई लेवल की मीटिंग बुलाई है.

उपद्रवियों को चिन्हित किया जाएगा

हल्दवानी के डीसीपी अभिनव कुमार ने इस मामले को लेकर कहा कुछ अराजक तत्वों द्वारा वहां पर पथराव किया गया. सूचना के अनुसार अराजक तत्वों ने फायरिंग भी की और अतिरिक्त फोर्स भी लगा दी गई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं आई है. हमारे पास सारी फुटेज है, इस मामले को राज्य सरकार द्वारा काफी गंभीरता से लिया गया है. वहीं आने वाले समय में उपद्रवियों को चिन्हित किया जाएगा और कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.  बता दें पहले भी इस इलाके में लगभग 4000 से ज्यादा मकान तोड़े जाने थे, जिसकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में चल रही है. इस इलाके में पहले भी इस तरह का माहौल बन चुका है. फिलहाल पुलिस ने इस पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का होगा भव्य स्वागत, मिशन-24 के लिए संदेश देने की है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget