एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: दरोगा और कोतवाल के आगे बेबस DGP, ट्रांसफर नीति का पालन नहीं करवाने पर छलका दर्द

Uttarakhand News: रिमोट एरिया में पुलिसकर्मी ड्यूटी करने से हमेशा बचते रहे हैं. उनकी नजर कुमाऊं मंडल पर रहती है. कुमाऊं मंडल में पोस्टिंग के लिए पुलिसकर्मियों का जुगाड़ और राजनीतिक दबाव काम आ जाता है.

Uttarakhand DGP News: उत्तराखंड के डीजीपी भी दरोगाओं और इंस्पेक्टरों के आगे बेबस दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी रिमोट एरिया में ड्यूटी नहीं करना चाहते. डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि दरोगाओं और इंस्पेक्टरों को पहाड़ पर भेजना बड़ी समस्या है. मैदानी जनपदों से स्थानांतरित किए गए दारोगा और इंस्पेक्टर पहाड़ी क्षेत्रों में जाना नहीं चाहते. प्रशासनिक कार्यों में चुस्ती लाने के लिए उत्तराखंड में दो जोन बनाए गए हैं. गढ़वाल मंडल में ज्यादातर पहाड़ी जनपद और रिमोट एरिया हैं.

'जुगाड़ और राजनीतिक दबाव से रुकवा रहे ट्रांसफर'

रिमोट एरिया में पुलिसकर्मी ड्यूटी करने से हमेशा बचते रहे हैं. पुलिसकर्मियों की नजर कुमाऊं मंडल पर रहती है. कुमाऊं मंडल में पोस्टिंग के लिए पुलिसकर्मियों का जुगाड़ और राजनीतिक दबाव काम आ जाता है. नैनीताल और उधमसिंहनगर दो जिले पुलिसकर्मियों की पसंदीदा जगह है. ट्रांसफर होने के बावजूद दरोगा और इंस्पेक्टर नैनीताल और उधमसिंहनगर छोड़ना नहीं चाहते. एक बार पोस्टिंग मिलने के बाद बराबर जमे रहना चाहते हैं. नैनीताल और उधमसिंहनगर से ट्रांसफर रुकवाने में राजनीतिक दबाव भी डलवाया जाता है.

पुलिस विभाग के सबसे बड़े मुखिया का छलका दर्द

कुमाऊं मंडल में 270 से अधिक सिपाही तैनात हैं. 40 से ज्यादा दरोगा और इंस्पेक्टर थानों में ड्यूटी कर रहे हैं. समय अवधि पूरी होने पर पहाड़ के जनपदों में ट्रांसफर किया गया था. लेकिन राजनीतिक पकड़ की वजह से तबादला आदेश को धत्ता बताया जा रहा है. ट्रांसफर के डेढ़ साल बाद भी पुलिसकर्मी कुमाऊं मंडल में जमे हुए हैं. मलाईदार थानों और चौकियों में काबिज पुलिसकर्मी जुगाड़ से बने रहते हैं. ऐसे में पहाड़ी इलाकों में नौकरी करनवाले पुलिसकर्मियों का मनोबल टूटता है. राजनीतिक पकड़ नहीं होने की वजह से उनको मनचाही पोस्टिंग नहीं मिल पाती. डीजीपी की सच्चाई से साफ है कि बड़े-बड़े पुलिस अधिकारी भी दरोगाओं और कोतवालों के आगे बौने साबित हो रहे हैं. प्रदेश के पुलिस मुखिया आईपीएस अशोक कुमार का कहना है कि मैदान के दरोगा और कोतवाल पहाड़ नहीं चढ़ना चाहते. 

Deoria Murder Case: 'दोषियों का हो एनकाउंटर, घर पर चले बुलडोजर', देवरिया हत्याकांड को लेकर बोला मृतक का बेटा देवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget