एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: प्रदूषण के कारण दिल्ली में BS-IV वाहन प्रतिबंधित, CM धामी ने 200 नई बसों की योजना को दी मंजूरी

Uttarakhand News: उत्तराखंड परिवहन निगम दिल्ली में बस सेवाओं की चुनौतियों को दूर करने के लिए 100 नई बसें और 100 अनुबंधित बसें खरीदेगा. ये बसें बीएस-6 मानक की होंगी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड परिवहन निगम को दिल्ली में बस संचालन में हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 100 नई बसों की खरीद और 100 अनुबंधित बसों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह कदम दिल्ली में बीएस-4 या उससे नीचे के मानकों की बसों की एंट्री बंद होने के बाद उत्पन्न हुई चुनौती का समाधान करने के लिए उठाया गया है. नई बसों के आने से दिल्ली मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की सेवाओं में सुधार की उम्मीद है.

दिल्ली में बीएस-4 या उससे नीचे के मानकों की बसों की एंट्री पर रोक ने उत्तराखंड परिवहन निगम को गंभीर संकट में डाल दिया है. वर्तमान में निगम के पास पर्याप्त संख्या में बीएस-6 मानक की बसें नहीं हैं, जिससे दिल्ली के लिए बस संचालन बाधित हो रहा है. निगम की पुरानी बसें, जो बीएस-4 मानक या उससे नीचे के स्तर की हैं, अब दिल्ली नहीं जा सकतीं. इस स्थिति में निगम को अपनी सेवाएं जारी रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है.

समस्या के समाधान के प्रयास
मंगलवार (19 नवंबर)  को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत को तत्काल इस मामले पर चर्चा और समाधान के निर्देश दिए. सचिव परिवहन ने बताया कि बीएस-6 मानक की 100 डीजल बसों की तत्काल खरीद के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृति दे दी है. साथ ही, 100 सीएनजी बसों को अनुबंधित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है.उत्तराखंड परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में कुछ महीने पहले 175 नई बसों (100 डीजल और 75 सीएनजी) की खरीद का प्रस्ताव पारित किया गया था. यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन यह प्रक्रिया कई महीनों से लंबित थी.

जल्द पूरी होगी प्रक्रिया
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब विभागीय स्तर पर तेजी से निविदा प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके तहत बीएस-6 मानक की 100 नई डीजल बसों को खरीदने और 100 सीएनजी बसों को अनुबंधित करने की योजना है. अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद निगम के लिए दिल्ली मार्ग पर बस संचालन काफी सरल हो जाएगा.

नए कदम से होगी बड़ी राहत
दिल्ली मार्ग उत्तराखंड परिवहन निगम के सबसे व्यस्त और लाभदायक मार्गों में से एक है. यह राज्य के विभिन्न शहरों को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ता है. दिल्ली की नई गाइडलाइन के चलते निगम की कई सेवाएं बाधित हो गई थीं. इससे न केवल निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा था, बल्कि यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. नई बसों के शामिल होने से न केवल दिल्ली मार्ग पर सेवाएं बहाल होंगी, बल्कि यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी मिलेगा. बीएस-6 मानक की बसें पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ ईंधन खपत में भी प्रभावी हैं.

ये भी पढ़ें: UP Weather: नोएडा-गाजियाबाद में प्रदूषण के बीच ठंड का कहर, जहरीली हुई हवा, 300 के पार पहुंचा AQI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget