एक्सप्लोरर

Uttarakhand Crime News: जसपुर में 3 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह और क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक सिंह मौके पर पहुंचे.

Uttarakhand News: जसपुर में हाईवे से सटे एक गेहूं के खेत में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और महज तीन घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे चौकी प्रभारी सूतमिल उपनिरीक्षक धीरज टम्टा को सूचना मिली कि ग्राम मडवाखेड़ा में रामपाल के गेहूं के खेत में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू की. मृतक की पहचान अरमान अली (24) पुत्र सफीक अहमद, निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 12, जसपुर खुर्द के रूप में हुई. मृतक के फूफेरे भाई शाहनवाज ने उसकी पहचान की. शव की छाती और पीठ पर गहरे घाव थे, जिससे हत्या की आशंका हुई.

उत्तराखंड में वन संरक्षण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, मंत्री ने दिए ये निर्देश

मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह और क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक सिंह मौके पर पहुंचे. एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम गठित की और जल्द से जल्द मामले के खुलासे के निर्देश दिए.

पुलिस टीम ने तेजी से जांच करते हुए तीन घंटे के भीतर हत्या के आरोपी समीर (23) पुत्र मोहम्मद नासिर, निवासी नई बस्ती, बबलू स्कूल के पास, जसपुर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद हत्या की वजह सामने आई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. अधिकारी मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget