एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: कोरोना कर्फ्यू के बीच तीन दिन खुलेंगी शराब की दुकानें, जानें- कैसे होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन 

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू के बीच 9, 11 और 14 जून को शराब की दुकानें सुबह 8 से 1 बजे तक खोली जाएंगी. एसएसपी देहरादून योगेंद्र रावत ने निर्देश दिए हैं कि मदिरा की दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए उचित दूरी के गोले बनाए जाएं.  

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू 15 जून तक बढ़ा दिया गया है. इस दौरान तीन दिन शराब कि दुकानों को खोलने की भी छूट दी गई है. 9, 11 और 14 जून को शराब की दुकानें सुबह 8 से 1 बजे तक खोली जाएंगी. ऐसे में पिछले कई दिनों से बंद पड़ी इन दुकानों पर शराब के शौकीनों की भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है.  

एसएसपी ने दिए निर्देश 
पिछले लॉकडाउन के बाद जब शराब की दुकानें खुली थीं तो कई सौ मीटर तक लोगों की लंबी लाइनें देखने को मिली थीं. ऐसे में इस बार भी पुलिस के लिए भीड़ को नियंत्रित करना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना बड़ी चुनौती होगी. हालांकि, इसको देखते हुए एसएसपी देहरादून योगेंद्र रावत ने निर्देश दिए हैं कि मदिरा की दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए उचित दूरी के गोले बनाए जाएं.  

पूर्व सीएम ने कही बड़ी बात 
इस बीच ये भी बता दें कि, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि, वैक्सीन की दो डोज लगाने वाले लोगों को चारधाम यात्रा में जाने की अनुमति सरकार को दे देनी चाहिए. हालांकि, त्रिवेंद्र रावत के इस बयान पर शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालना अभी उचित नहीं है. पूर्व सीएम ने इस संबंध में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र भी लिखा है. उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण व्यवसाय प्रभावित है और यात्रियों के आने से व्यवसाइयों और राज्य सरकार को इससे फायदा मिलेगा. 

ये भी पढ़ें: 

यूपी: कोरोना को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर दागे कई सवाल, पूछा- जिम्मेदार कौन?

वाराणसी: भारत-जापान की दोस्ती का प्रतीक 'रुद्राक्ष' बिल्डिंग बनकर तैयार, जानें इसकी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget