एक्सप्लोरर

Uttarakhand Coronavirus Update: सामने आए 2991 नए केस, 24 घंटे में 53 मरीजों की हुई मौत

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 2991 नए मामले सामने आए हैं. ताजा मामलों में सर्वाधिक 815 कोविड मरीज उधम सिंह नगर जिले में मिले हैं. जबकि, देहरादून में 414, नैनीताल में 370, हरिद्वार में 283, टिहरी में 196 और पौड़ी में 194 मामले सामने आए हैं.

देहरादून: उत्तराखंड में बुधवार को 2991 नए कोविड मरीज मिले जबकि 53 अन्य मरीजों की महामारी से मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 321337 हो चुकी है. ताजा मामलों में सर्वाधिक 815 कोविड मरीज उधम सिंह नगर जिले में मिले हैं. जबकि, देहरादून में 414, नैनीताल में 370, हरिद्वार में 283, टिहरी में 196 और पौड़ी में 194 मामले सामने आए हैं.

अब तक 6113 मरीजों की हो चुकी है मौत 
इसके अलावा, मौत के ताजा मामलों को मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल 6113 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं. प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 43520 है. जबकि, 266182 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. 

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है
बता दें कि, हाल ही में उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा था कि पिछले एक साल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत तैयारियां की गई हैं और वर्तमान में प्रदेश में 1651 आइसीयू बेड, 924 वेंटिलेटर और 5000-6000 आक्सीजन सर्पोटेड बेड उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा था कि प्रदेश में 11 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लग चुके हैं जिनमें हल्द्वानी बेस अस्पताल, उत्तरकाशी जिला अस्पताल और कोटद्वार बेस अस्पताल शामिल हैं.

सीएम ने किया कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन 
इस बीच डीआरडीओ के जरिए आइडीपीएल ऋषिकेश में स्थापित 500 बिस्तरों वाले कोविड केयर सेंटर का बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उद्घाटन किया. सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राइफलमैन जसवंत सिंह रावत कोविड केयर सेंटर का क्लीनिकल प्रबंधन एम्स ऋषिकेश की तरफ से किया जाएगा और इस सेंटर में सभी बिस्तर ऑक्सीजन युक्त है जिनमें से 100 आइसीयू बिस्तर हैं. इस सेंटर को केवल दो सप्ताह में तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि यहां म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के मरीजों और बच्चों के लिए भी अलग वार्ड की व्यवस्था है.

ये भी पढ़ें:

UP Coronavirus Update: सामने आए 3371 नए केस, 62271 तक पहुंची सक्रिय मामलों की संख्या

मां का आरोप, कहा- मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने बेटे के हाथ-पैर में ठोक दी कील, एसएसपी ने किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget