एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: बीजेपी के 'विभीषिका दिवस' कार्यक्रम को लेकर छिड़ा सियासी घमासान, कांग्रेस ने किया जोरदार पलटवार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के तौर पर मनाने की तैयारी की है, जिसपर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त के दिन को विभाजन विभीषिका दिवस के तौर पर मनाने की तैयारी कर रही है. जिसमे विभाजन के समय हुई त्रासदी के बारे में लोगों को बताया जाएगा. बीजेपी के इस कार्यक्रम पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है. कांग्रेस ने कहा देश विभाजन के दंश को भूलना चाहता है उस दर्द को कुरेदना नहीं चाहता है. बीजेपी उस दर्द को फिर से हरा करने की कोशिश करना चाहती है. 

दरअसल बीजेपी जहां विभाजन विभीषिका के जरिए कांग्रेस को घेरने का प्लान बना रही है. कार्यक्रम के तहत साल 1947 में जब भारत-पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उस वक्त किस प्रकार से दंगे हुए थे और कौन-कौन लोग उन दंगों में पीड़ित थे, क्या क्या हुआ था? इसको लेकर बीजेपी उस दौरान की बनी फिल्में और फोटो के जरिए लोगों को जागरूक करेगी और ये बताने की कोशिश की जाएगी कि उस दौरान कैसे लोग पीड़ित हुए थे और कैसे दंगों में लोगों की जानें गई थी.

 कांग्रेस ने जताया इस बात पर विरोध

कांग्रेस पूर्ण रूप से इस कार्यक्रम का विरोध कर रही है. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने भाजपा को ऐसे दिवस ना मनाने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा देश की जनता विभाजन में हुए जनहानि और नुकसान को भूलना चाहती है और भारत के उज्जवल भविष्य की ओर अपनी निगाहें लगाए हुए है. इसलिए भाजपा को अतीत के काले पन्ने दुबारा नहीं खोलने चाहिए.

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम बीजेपी के इस कार्यक्रम का विरोध करते हैं. कांग्रेस की माने तो जिस विभाजन के दंश को भारत भूलना चाहता है और उस दर्द को कुरेदना नहीं चाहता. भारतीय जनता पार्टी उस दर्द को दोबारा से कुरेद कर जख्म को हरा करना चाहती है ताकि लोग उस दौरान हुए दंगों को ना भूलें हम इस बात का विरोध करते हैं और भारतीय जनता पार्टी से कहना चाहते हैं कि इस प्रकार के कृत्य ना करें जिससे लोग फिर से अपने उस दर्द को महसूस करने लगे.

वहीं दूसरी तरफ भाजपा उस कालखंड में विभाजन के दौरान जो लोगों को जो यातनाएं सहनी पड़ी थी उसकी याद में मौन जुलूस निकालेगी वहीं ऑडिटोरियम में फिल्म दिखाने का कार्यक्रम भी करने जा रही है. प्रदेश कमेटी इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुट गई है. 

UP Politics: अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव को BJP सांसद निरहुआ का चैलेंज, कहा- 'आजमगढ़ आने की गलती...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
Cloud Burst in Dharali: आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget