एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में कॉलेज छात्राओं से भरी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, एक लड़की का फंसा पैर, ऐसे बचाई जान

Uttarakhand Bus Accident: एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया बस में 16 साल की नैंसी ताकोली का पैर फँस गया था, जिसकी वजह से वो बाहर नहीं निकल पा रही थी. एसडीआरएफ की टीम ने उसे बचाया.

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड के बागेश्वर से देहरादून आ रही स्कूली बच्चों की मंगलवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ये हादसा देहरादून मार्ग पर सात मोड़ के पास हुआ जब बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई. बस में 45 स्कूली छात्राएं सवार थी. इस दौरान एक लड़की का पैर बुरी तरह बस में फंस गया, जिसकी वजह से वो अंदर ही रह गई. हालांकि बाद में उसे रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया. 

बस बागेश्वर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की थी, जो स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से देहरादून जा रही थी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंच गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और लड़कियों को एक-एक कर बाहर निकाला. 

हादसे में सभी 45 छात्राएं सुरक्षित
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया बस में 16 साल की नैंसी ताकोली का पैर फँस गया था, जिसकी वजह से वो बाहर नहीं निकल पा रही थी. जिसके बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नैंसी को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे गंभीर चोट से बचा लिया. रेस्क्यू टीम ने पुष्टि की कि सभी छात्राएं सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है. हादसे के बाद सभी छात्राओं को दूसरी गाड़ी के जरिए गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया है. 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई. हालांकि, दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है. वाहन की तकनीकी स्थिति का भी निरीक्षण किया जा रहा है और ड्राइवर से भी इस संबंध में पूछताछ की गई है. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सक्रियता सराहनीय रही.  

एसपी देहात जया बलूनी ने स्वयं स्थिति पर नजर रखी और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया. एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर न केवल फंसी हुई लड़की को बचाया, बल्कि अन्य छात्राओं को भी सुरक्षित बाहर निकाला. घटनास्थल के पास मौजूद स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की. हादसे को लेकर लड़कियों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. राहत की बात ये है कि हादसे में किसी तरह के जान-माल के हानि की सूचना नहीं है. 

ग्रेटर नोएडा: 1510 करोड़ रुपये से बनने वाली फिल्म सिटी का मास्टर प्लान तैयार, जानें कब है शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget