एक्सप्लोरर

Shri Krishna Janmashtami के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं 

Janmashtami 2023: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी संग पहुंचे.

Shri Krishna Janmashtami 2023: देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर देशभर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी जा सकती है. वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुभकामनाएं दी है. इससे पहले बुधवार शाम सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून पुलिस लाइन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य कार्यक्रम में शिरकत की थी. 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए एक्स (ट्विटर) पर लिखा 'आप समस्त प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. जन्माष्टमी का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, प्रभु श्रीकृष्ण से ऐसी कामना करता हूं.'

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

वहीं देहरादून पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के खास मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे. कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने कई प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. वहीं उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने सीएम धामी का स्वागत करते हुए उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया.

पत्नी गीता धामी के साथ नजर आए सीएम धामी

इस खास मौके पर सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें उनकी पत्नी गीता धामी भी उनके साथ नजर आई. तस्वीर में सीएम धामी और उनकी पत्नी राधा-कृष्ण बने बच्चों को गोद में लिए नजर आए. पोस्ट करते हुए सीएम धामी ने लिखा 'माननीय राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ पुलिस लाइन देहरादून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पुनीत अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ. इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति का अवलोकन भी किया.'

इसे भी पढ़ें:
Kedarnath Yatra 2023: दिल्ली में जी20 की होने वाली बैठक का केदारनाथ यात्रा पर पड़ा असर, बंद हुईं सभी हेली सेवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget