एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में भू-कानून उल्लंघन करने वालों पर सरकार की नजर, इन शहरों में सबसे ज्यादा मामले

Uttarakhand Land Law: देहरादून जिले में सबसे अधिक भू-कानून उल्लंघन के मामले विकासनगर तहसील में सामने आए हैं. इसके बाद डोईवाला और ऋषिकेश का नाम आता है.

Uttarakhand Land Law: उत्तराखंड में भू-कानून का उल्लंघन कर जमीन खरीदने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को ऐसी जमीनों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. देहरादून में अब तक भू-कानून के उल्लंघन के 282 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है. 

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के मुताबिक जिले में अब तक 200 हेक्टेयर से अधिक भूमि ऐसी पाई गई है, जिसे बाहरी लोगों ने भू-कानून के नियमों का उल्लंघन कर खरीदा था. प्रशासन ने इन जमीनों को अपने कब्जे में ले लिया है. हालांकि, भूमि मालिकों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अंतिम मौका दिया गया है. यदि वे सही साबित नहीं हो पाए, तो यह जमीन सरकार के अधीन कर दी जाएगी.

देहरादून जिले में सबसे अधिक भू-कानून उल्लंघन के मामले विकासनगर तहसील में सामने आए हैं. इसके बाद डोईवाला और ऋषिकेश का नाम आता है. विकासनगर में 107.012 हेक्टेयर भूमि, डोईवाला में 2.82 हेक्टेयर भूमि, ऋषिकेश में 21.89 हेक्टेयर भूमि खरीदी गई है. देहरादून के अलावा उधमसिंह नगर और हरिद्वार में भी बड़े पैमाने पर ऐसे मामलों की जांच और कार्रवाई जारी है.

क्या कहता है उत्तराखंड भू-कानून 
देहरादून जिलाधिकारी के अनुसार, कृषि भूमि पर बड़े अपार्टमेंट और फार्म हाउस बनाए जाने की शिकायतें मिली हैं. अब तक जिले में 390 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से 282 पर कार्रवाई हो चुकी है. उत्तराखंड सरकार ने भू-कानून में संशोधन कर इसे और सख्त बना दिया है. नए नियमों के तहत:

1. बाहरी राज्यों के लोग कृषि और उद्यानिकी भूमि नहीं खरीद सकते, केवल हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को इसमें छूट दी गई है.
2. आवासीय उपयोग के लिए 250 वर्गमीटर तक भूमि खरीदने के लिए शपथ पत्र जरूरी होगा.
3. बाहरी राज्य के लोगों को जमीन खरीदने के लिए कारण बताना होगा.
4. राज्य में साढ़े 12 एकड़ से अधिक भूमि खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
5. अगर जमीन नियमों से हटकर खरीदी या बेची जाती है, तो सरकार उसे अपने कब्जे में ले सकेगी.
6. सरकार भूमि की खरीद-बिक्री के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर रही है, जिससे सभी डेटा व्यवस्थित रहेगा और गड़बड़ियों पर नजर रखी जा सकेगी.
7. निकाय सीमा में तय भू-उपयोग से हटकर जमीन के इस्तेमाल पर भी सख्त कार्रवाई होगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस मामले की समीक्षा कर रहे हैं. शासन स्तर पर भी आदेश जारी किया गया है कि यदि किसी ने भू-कानून का उल्लंघन किया है या जमीन का इस्तेमाल निर्धारित उद्देश्य के बजाय अन्य कार्यों के लिए किया गया है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए. संशोधित भू-कानून से इन बातों पर लगाम लगाई जा सकेगी.

- भूमि की कीमतों में अनावश्यक वृद्धि पर रोक लगेगी.
- राज्य के मूल निवासियों को भूमि खरीदने में अधिक सहूलियत मिलेगी.
- सरकार को भूमि खरीद-बिक्री पर अधिक नियंत्रण मिलेगा, जिससे अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सकेगी.
- पहाड़ी क्षेत्रों में भूमि का बेहतर प्रबंधन होगा

सरकार का कहना है कि भू-कानून का उल्लंघन कर जमीन खरीदने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. जिलाधिकारियों को हर हफ्ते इस मुद्दे की समीक्षा करने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. अगर कोई बाहरी व्यक्ति तय नियमों के विरुद्ध जमीन खरीदता है, तो वह सरकार में निहित कर दी जाएगी. उत्तराखंड में अब भूमि खरीद को लेकर नियम कड़े हो गए हैं, जिससे बाहरी लोगों के लिए मनमानी तरीके से जमीन खरीदना आसान नहीं रहेगा.

यूपी में इनपर दांव लगाने की तैयारी में BJP, रेस में ये नाम, इसी महीने होगा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget