एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी के परिवार को मिलेगी 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, सीएम धामी का एलान

उत्तराखंड के सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की बात कही है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. पौड़ी के एक रिजॉर्ट में काम करने वाली 19 वर्षीया अंकिता की कथित रूप से उसके रिजॉर्ट संचालक नियोक्ता ने हत्या कर दी थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी.

निष्पक्ष तरीके से की जा रही है जांच
सीएम धामी ने कहा कि मामले की विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच की जा रही है और निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने. पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिए फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई के लिए न्यायालय से अनुरोध किया गया है.

सीएम ने दिया फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई आश्वासन
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट गठन करने की बात कही है. सीएम ने कहा कि इस मामले की तेजी से जांच करने के लिए एसआईटी का गढ़न किया जा चुका है और आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिले इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही की जाएगी. सीएम ऑफिस ने ट्वीट किया कि "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिवंगत अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है."

 

Mussoorie News: मसूरी नगरपालिका का बड़ा खेल, नियमों को ताक पर रख पार्किंग की जगह बना दिए घर और दुकान

पूर्व बीजेपी नेता का बेटा है हत्यारा
पौड़ी जिले के यमकेश्वर में गंगा भोगपुर में वनंत्रा रिजॉर्ट में कार्यरत अंकिता की रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता के साथ मिलकर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में कथित रूप से धकेलकर हत्या कर दी थी. पुलकित हरिद्वार के पूर्व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता विनोद आर्य का पुत्र है जो पूर्व में दर्जाधारी राज्य मंत्री रह चुके हैं. घटना के सामने आने के बाद बीजेपी ने आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

Ankita Murder Case: आरोपी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट पर पहुंची एसआईटी की टीम, चप्पे-चप्पे की हुई पड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget