एक्सप्लोरर

Republic Day 2023: सड़क हादसे में घायल ऋषभ पंत की मदद करने वालों को मिला सम्मान, सीएम धामी ने किया सम्मानित

CM Pushkar Singh Dhami: 30 दिसंबर को सड़क हादसे में घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद करने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर, कंडक्टर और दो अन्य युवकों को सीएम धामी ने सम्मानित किया.

Rishabh Pant Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क हादसे में घायल होने के बाद उनकी मदद करने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील कुमार, कंडक्टर परमजीत और दो अन्य युवकों नीशू और रजत को आज उत्तराखंड सरकार की ओर से सम्मानित किया गया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन्हें सम्मानित किया. सुशील कुमार की तरफ से उनकी पत्नी रितु और परमजीत के पिता सुरेश कुमार ने उनकी ओर से ये सम्मान लिया.

30 दिसंबर की तड़के सुबह जब क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ तो पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत ने बस रोक दी और पंत की मदद की. उन्होंने तत्काल इस हादसे की सूचना पुलिस को दी. इस दौरान दो अन्य युवक नीशू और रजत भी पंत की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने ऋषभ पंत को अस्पताल तक ले जाने का काम किया. किसी भी हादसे के बाद पहला एक घंटा जान बचाने के लिए काफी अहम होता है. जिसे गोल्डन ऑवर भी कहा जाता है. इन चारों की मदद से ऋषभ पंत को इसी गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिसकी वजह से उन्हें सही वक्त पर इलाज मिल पाया.

घायल होने के बाद ले गए थे अस्पताल

हादसे के बाद नीशू और रजत उन्हें पास के सक्षम अस्पताल तक ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कर दिया गया. बाद में उन्होंने अस्पताल में भी ऋषभ पंत से मुलाकात की थी. थोड़ा रिकवर हो जाने के बाद ऋषभ पंच ने इन चारों को सोशल मीडिया के जरिए धन्यवाद दिया और कहा कि वो इन सभी का कर्जदार रहेंगे.

दरअसल, 30 दिसंबर को ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की आ रहे थे, तभी सुबह करीब 5.30 बजे दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर उनकी कार भीषण एक्सीडेंट का शिकार हो गई थी. जिसके बाद कार में आग लग गई थी. आग लगने के बाद ऋषभ पंत कार का शीशा तोड़कर बाहर आए थे.

ये भी पढ़ें-  Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव अपने पीछे छोड़ गए हैं बड़ी राजनीतिक विरासत, जानें- परिवार में कितने लोग बड़े पदों पर हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget