एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: मंत्रिमंडल विस्तार की अकटलें तेज, आज दिल्ली आएंगे CM धामी, हाईकमान से करेंगे मुलाकात

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी हाल में राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने की संभावना जताई है. भट्ट ने कहा था कि उन्होंने इस मसले पर मुख्यमंत्री से चर्चा की है.

Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड सरकार में मंत्री पद से प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गयी हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को 1.30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है, इसके बाद अगले कुछ दिनों में कैबिनेट विस्तार होने की संभावना है. 

विधानसभा में ‘पहाड़-मैदान’ को लेकर ‘अभद्र टिप्पणी’ करने के कारण पिछले तीन सप्ताह से विरोध का सामना कर रहे संसदीय कार्य और वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया था. ऋषिकेश विधानसभा सीट से विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर प्रदेश में सड़कों तक प्रदर्शन हुआ और उनके पुतले फूंके गए.

उत्तराखंड में वर्ष 2022 में भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में आई थी और पुष्कर सिंह धामी सहित कुल नौ मंत्रियों ने शपथ ली थी. संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, उत्तराखंड के मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं. अप्रैल 2023 में समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या घटकर आठ रह गयी थी और अब प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद सिर्फ सात मंत्री रह गये हैं.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज, पीएम पर दिया था विवादित बयान

इन वजहों से तेज हुई चर्चा
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी हाल में राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने की संभावना जताई है. भट्ट ने कहा था कि उन्होंने इस मसले पर मुख्यमंत्री से चर्चा की है और सबका मानना है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए यह अच्छा अवसर है. भट्ट का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तरकाशी दौरे के तत्काल बाद मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने वाले हैं.

बता दें कि सीएम धामी के पिछली बार दिल्ली से लौटने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया था. सूत्रों ने यहां बताया कि धामी मंत्रिमंडल का विस्तार करने से पहले पार्टी के केंद्रीय नेताओं की राय लेने के लिए फिर से दिल्ली आ रहे हैं. सोमवार को राज्यपाल से धामी की मुलाकात ने मीडिया में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की अटकलों को और तेज कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
UP Election 2027: नेहटौर में मुस्लिम-जाट-सैनी वोट निर्णायक? BJP-सपा में कांटे की रहेगी टक्कर
नेहटौर में मुस्लिम-जाट-सैनी वोट निर्णायक? BJP-सपा में कांटे की रहेगी टक्कर
UP Election 2027: धामपुर सीट पर मुस्लिम वोटर्स होंगे निर्णायक? सपा-BJP में रहेगा मुकाबला
धामपुर सीट पर मुस्लिम वोटर्स होंगे निर्णायक? सपा-BJP में रहेगा मुकाबला
संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget