एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई, कहा- विश्व में भारत का हुआ नाम

Neeraj Chopra Wins Gold: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई दी है. उन्होंने कहा इससे विश्व में हुआ का नाम.

World Athletics Championship 2023: भारत के नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. जिसके बाद से ही देशभर में खुशी की लहर है और हर कोई नीरज चोपड़ा को बधाई दे रहा है. इसी क्रम में उत्तराखंड की सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नीरज चोपड़ा को उनकी शानदार जीत पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा 'भारतीय "गोल्डन बॉय" नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई. आपने इस स्वर्णिम उपलब्धि से वैश्विक पटल पर मां भारती का मानवर्धन करने का अनुपम कार्य किया है. भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं!'

88.17 मीटर थ्रो कर जीता गोल्ड

दरअसल नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने दूसरे राउंड में 88.17 मीटर का थ्रो फेंकते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया था. इसके साथ ही वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. उनकी इस कामयाबी पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी है.

सीएम योगी ने भी दी बधाई

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'बधाई हो नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आपके अभूतपूर्व 88.17 मीटर थ्रो के कारण आप डायमंड लीग ट्रॉफी, विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण और ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. आपकी उपलब्धियों ने पूरे देश की भावना को ऊपर उठाया है. आज हर भारतीय गर्व कर रहा है. जय हिन्द!'

जैवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचे छे तीन भारतीय

बता दें कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो के फाइनल में कुल 12 एथलीट्स क्वालिफाई होकर पहुंचे थे. इनमें नीरज के साथ ही भारत के तीन एथलीट्स शामिल थे. एक ओर जहां नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. वहीं अन्य भारतीय एथलीट्स मेडल नहीं जीत सके. किशोर जेना 84.77 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर पांचवें नंबर पर रहे. वहीं डीपी मनु 84.14 मीटर की दूरी तय कर छठे नंबर पर रहे.

यह भी पढ़ेंः 
Uttarakhand News: बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष को दून क्लब में नहीं मिली एंट्री, ड्रेस कोड का दिया गया हवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रतीक यादव को दिया जहर! सिविल अस्पताल के डायरेक्टर ने बयान पर लिया यूटर्न, कहा- कुछ भी कहना...
प्रतीक यादव को दिया जहर! सिविल अस्पताल के डायरेक्टर ने बयान पर लिया यूटर्न, कहा- कुछ भी कहना...
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा दावा- लोग बोल रहे हैं प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान, पूर्व जज करें जांच
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा दावा- लोग बोल रहे हैं प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान, पूर्व जज करें जांच
UP News: बलिया में आरोपी को हिरासत में लेने गई पुलिस पर पथराव, 2 जवान घायल, सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त
बलिया में आरोपी को हिरासत में लेने गई पुलिस पर पथराव, 2 जवान घायल, सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की मौत से यादव परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, चाचा शिवपाल और रामगोपाल हुए भावुक
प्रतीक यादव की मौत से यादव परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, चाचा शिवपाल और रामगोपाल हुए भावुक

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: 'हमने नहीं छिपाए ईरान के लड़ाकू विमान...' सीना ठोंककर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोल दी मुनीर की पोल
'हमने नहीं छिपाए ईरान के लड़ाकू विमान...' सीना ठोंककर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोल दी मुनीर की पोल
Bihar DA Hike: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
खुशखबरी: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
NEET UG 2026 Exam Cancelled: 11 साल बाद दोहराया इतिहास! AIPMT पेपर लीक कांड से नहीं लिया सबक, NTA ने पहली बार परीक्षा रद्द क्यों की?
11 साल बाद दोहराया इतिहास! AIPMT पेपर लीक से सीख नहीं, NTA ने पहली बार परीक्षा रद्द क्यों की?
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
Trump China Visit: ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले क्यों भड़क गया चीन? दे डाली चेतावनी, जारी की रेड लाइन
ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले क्यों भड़क गया चीन? दे डाली चेतावनी, जारी की रेड लाइन
'Please ये मत करो' NV सर ने नीट परीक्षार्थियों से की रिक्वेस्ट, बताया री-नीट की सफलता का मंत्र, वीडियो वायरल
'Please ये मत करो' NV सर ने नीट परीक्षार्थियों से की रिक्वेस्ट, बताया री-नीट की सफलता का मंत्र
अदरक की खेती से हर साल होगी लाखों की कमाई, बस इन बातों को ध्यान में रख करें बुवाई
अदरक की खेती से हर साल होगी लाखों की कमाई, बस इन बातों को ध्यान में रख करें बुवाई
Embed widget