एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के काशीपुर में टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे, प्रिंसिपल को है बजट का इंतजार

Kashipur News: काशीपुर के कुमायू कालोनी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की हालत बेहाल हो गई है. लगातार हो रही बारिश के कारण क्लासरूम की छत टपकने से छात्रों को पढ़ने में मुश्किल हो रही है.

Kashipur School News: उत्तराखंड के काशीपुर में कुमायूँ कालोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की बदतर हालत की पोल कुछ दिनों से जारी बरसात ने एक बार फिर खोलकर रख दी है. स्कूल में क्लास की छत से पानी सीधे विद्यार्थियों के सिर पर टपक रहा है, तो वहीं दीवारों पर सीलन के साथ ही स्कूल परिसर भी तालाब बना हुआ है. ऐसे में विद्यार्थियों का स्कूल में पढ़ाई करना काफी मुश्किल हो गया है. 

दरअसल काशीपुर में हो रही बारिश के कारण यहां की कुमायूं कालोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की हालत काफी खराब हो गई है. यह स्कूल आज अपनी दुर्दशा के आंसू बहाने को मजबूर हो रहा है. वर्तमान में इस स्कूल में कुल 287 छात्र पढ़ते हैं. जिन्हें बारिश के मौसम में इस प्राथमिक विद्यालय में परेशानी का सामना करना पड़ता है. यहां एक क्लास रूम में बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगता है. जिसके कारण बारिश के आने पर इसे बन्द कर दिया जाता है.

छत टकपने से छात्र परेशान

क्लास रूम की छत टपकने के कारण बच्चों का पढ़ना काफी मुश्किल हो जाता है. वहीं इसके चलते छात्रों के कॉपी, बैग सहित ड्रेस भी भीग जाती है. इसके अलावा यहीं हाल इस स्कूल के बरामदे का भी है. उसे क्लास रूम के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. फिलहाल इसकी छत भी टपकती है. वहीं इसी हालत में टपकती छत के नीचे बैठकर पढ़ने को बच्चे मजबूर होते हैं.

प्रिंसिपल को बजट का इंतजार

जब इस बाबत प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह से बात की गई तो, तो उन्होंने कहा कि वह बीते वर्ष से शिक्षा विभाग को इस संबंध में कई बार पत्राचार के माध्यम से बता चुके हैं. इस वर्ष भी उन्होंने पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है. जिस पर उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है. बारिश की वजह से क्लास रूम में ताले डालकर कक्षा 2 के विद्यार्थियों को अन्य क्लास के बच्चों के साथ पढ़ाया जा रहा है.

जल्द होगा समस्या का निवारण

खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह नेगी ने इस पर कहा कि इस संदर्भ में प्रस्ताव भेजा जा चुका है. बारिश काफी ज्यादा होने के कारण यह दिक्कत हुई है. फिलहाल "पढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया" सरकार के नारे के बाद काशीपुर के इस स्कूल की यह तस्वीर रुलाने वाली है. इसके साथ ही जिम्मेदार विभाग और अधिकारियों से एक ही प्रश्न पूछ रही है. इतनी मुश्किल झेलकर आखिर कैसे पढ़ेगा इंडिया और फिर कैसे बढ़ेगा इंडिया.

यह भी पढ़ेंः 
Rishikesh News: ऋषिकेश पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, स्वामी दयानंद आश्रम में 'थलाइवा' के प्रशंसकों की उमड़ी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget