एक्सप्लोरर

Badrinath Dham Yatra 2024: 'अतिरक्त मजदूर लगाकर यात्रा से पहले करे सभी कार्य' मुख्य सचिव ने विकास कार्यों का लिया जायजा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने और डीजीपी अभिनव कुमार ने केदारनाथ धाम का निरीक्षण किया. वहां उन्होंने पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा भी लिया.

Badrinath Dham Yatra 2024: उत्तराखंड के मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेते हुए समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाते हुए 10 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले सभी अनिवार्य कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. इसके लिए अतिरिक्त मजदूर एवं संसाधन इस्तेमाल करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए.
 
अपने एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर मुख्य सचिव उत्तराखंड, पर्यटन विभाग उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी,ओएसडी, भास्कर खुल्बे, डीजीपी अभिनव कुमार, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे करीब 7.45 बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचे. उन्होंने जिलाधिकारी एवं लोनिवि के अधिकारियों से वर्तमान में गतिमान पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली. जिसके बाद मंदाकिनी. सरस्वती घाट, गेस्ट हाउस, अस्पताल, आस्था पथ, केदारनाथ मंदिर परिसर सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए तय डेडलाइन से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए.

'यात्रा से पूर्व सभी कार्य पूरे हो'
आस्था पथ एवं वाटर एटीएम सहित अन्य अनिवार्य कार्यों पर अतिरिक्त लेबर लगाने के निर्देश दिए. संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए यात्रा शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. ताकि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो. इसके साथ ही जिलाधिकारी को अधिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए गोल चबूतरे से मंदिर परिसर तक कॉरिडोर का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश भी दिए.

मुख्य सचिव व डीजीपी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण
मुख्य सचिव ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने एवं यात्रा सुगम व्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने को भी कहा. करीब 10.30 बजे मुख्य सचिव हेलीपैड से बद्रीनाथ के लिए रवाना हुई. इस दौरान मुख्य सचिव भास्कर खुल्बे, डीजीपी अभिनव कुमार एवं जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी. व्यापारियों से वार्ता करते हुए अधिकारियों ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस विभाग के लिए केदारनाथ में तैयार हो रहे भवन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें:  खनन निदेशक एस एल पैट्रिक हुए निलंबित, गोपनीयता भंग करने के आरोप में किया गया संस्पेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
UP News: मुख्यमंत्री योगी का मैनपुरी दौरा: सीएम बोले –‘अब कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’
मुख्यमंत्री योगी का मैनपुरी दौरा: सीएम बोले –‘अब कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’
बाराबंकी: करीब 48.79 करोड़ से काशी की तर्ज पर संवरेगा लोधेश्वर महादेव धाम, योगी सरकार की बड़ी सौगात
बाराबंकी: करीब 48.79 करोड़ से काशी की तर्ज पर संवरेगा लोधेश्वर महादेव धाम, योगी सरकार की बड़ी सौगात
UP के शिक्षकों को निभानी होगी नई जिम्मेदारी, CM योगी का संदेश
UP के शिक्षकों को निभानी होगी नई जिम्मेदारी, CM योगी का संदेश

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget