एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत का इस्तीफा, 10 मार्च को ही ली थी शपथ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है.

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है. तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी को अपना इस्तीफा सौंपा है. बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने इस साल 10 मार्च को ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. हालांकि अब तीरथ सिंह रावत अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं.

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत को हटाने का फैसला किया था. जिसके बाद तीरथ सिंह रावत ने अपना इस्तीफा सौंपा है. इससे पहले प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा था कि मुख्यमंत्री रावत अपने पद से इस्तीफा देंगे और पार्टी विधायक दल के नए नेता का चयन करने के लिए शनिवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय में विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है.

जेपी नड्डा से की थी मुलाकात

शनिवार को तीन बजे बुलाई गई इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं प्रदेश अध्यक्ष कौशिक करेंगे. उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से सभी विधायकों को शनिवार की बैठक में उपस्थित रहने की सूचना दे दी गई है. बता दें कि तीन दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के भीतर दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.

मुलाकातों के इस दौर से प्रदेश में एक और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें आरंभ शुरू हो गई थी. नड्डा के राजधानी स्थित आवास पर उनसे मुख्यमंत्री की लगभग आधे घंटे तक मुलाकात चली. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब रावत के भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. यह अटकलें इसलिए लग रही थीं क्योंकि उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में एक वर्ष से भी कम का समय बचा है और अपने पद पर बने रहने के लिए रावत का 10 सितंबर तक विधानसभा सदस्य निर्वाचित होना संवैधानिक बाध्यता है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 4 महीने में दूसरी बार नेतृत्व परिवर्तन, तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा सौंपा, मुख्यमंत्री रेस में इन 4 नामों की चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget