एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra:  चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए बड़ी संख्या में हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन, यात्री ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी कर सकते हैं पंजीकरण

चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद जबरदस्त तैयारियों में जुटा हुआ है. यात्रियों की सुविधा के लिए ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की गई है.

Char Dham Yatra: उत्तराखंड ( Uttarakhand) में चारधाम (Chardham) की यात्रा को लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां शुरू हो गई हैं. वहीं चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेश कराने वालों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. गौरतलब है कि वेबसाइट पर चार धाम की यात्रा के लिए अब तक 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और पंजीकरण की प्रक्रिया अब भी जारी है. ऐसे मे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार चारधाम की यात्रा में काफी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की संभावना है.

किस तारीख को खुलेंगे यमुनोत्री, गंगोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट

इसी के साथ बता दें कि आगामी 3 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे. वहीं 6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे और 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. ऐसे में चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन विभाग खासी तैयारी कर रहा है. यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है. जिन तीर्थयात्रियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है वे पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेश करा सकते हैं.

बता दें कि यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से इस बार रजिस्ट्रेशन के अलावा क्यूआर कोड भी जारी किया जा रहा है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि ये पता लगाया जा सकेगा कि रजिस्ट्रेशन करने वाले यात्रियों ने दर्शन किए हैं या नहीं साथ ही उनके वाहनों को ट्रैक करने में भी आसानी होगी. यात्री ध्यान दें कि क्यूआर कोड़ रिस्ट बैंज में रहेगा और सभी धाम पर इसे स्कैन किया जाएगा. इससे पर्यटन विभाग तीर्थयात्रियों की ट्रैकिंग आसानी से कर सकेगा.

चार धाम यात्रा के लिए कितने यात्रियों ने अब तक कराया है रजिस्ट्रेशन

  • 3 मई से 31 मई तक होने वाली यमुनोत्री धाम के लिए 15 हजार 829 तीर्थ यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
  • गंगोत्री धाम के लिए अब तक 16 हजार 804 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
  • केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले यात्रियों की संख्या 41 हजार 107 है.
  • बद्रीनाथ धाम के लिए भी अब तक 29 हजार 488 यात्री पंजीकर करा चुके हैं.
  •  कुल मिलाकर अब तक चारधाम की यात्रा के ले 1 लाख 2 हजार 508 तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

तीर्थयात्रियों ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

वहीं अधिकारियो के मुताबिक तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी रजिस्ट्रेशन व वेरिफिकेशन की सुविधा मुहैया कराई जा रही है. रजिस्ट्रेशन कराने वाले हर तीर्थयात्रा का डाटा संबंधित जिले के जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ भी शेयर किया जा रहा है. ताकि स्थानीय प्रशासन आसान से ये पता लगा सके कि किस दिन यात्रियों की संख्या कितनी रही. ऐसा कर स्थानीय स्तर पर यात्रियो के लिए उचित व्यवस्थाएं की जा सकेंगी.

यात्रियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं

वहीं बता दें कि चारधाम यात्रा संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उतराखंड पर्यटन विकास परिषद ने कई टोलफ्री नंबर भी जारी किए हैं. जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, समेत अन्य राज्यों के तीर्थयात्री टोल फ्री नंबर 1364 या 0135-1364 (अन्य प्रदेशों के लिए), 0135-2559898, 0135-2552627 व 0135-3520100 पर कॉल कर मौजूद कर्मियो से यात्रा से संबंधित कोई भी जानकारी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें

PM मोदी को चेतावनी देने वाले मौलाना तौकीर रजा का 24 घंटे के भीतर यू-टर्न, जहांगीरपुरी और लाउडस्पीकर पर कही ये बात

Sitapur News: अस्पतालों का ताबड़तोड़ निरीक्षण कर रहे हैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पहुंचे सीतापुर तो मिली ये खामियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget