एक्सप्लोरर

Uttarakhand में 'टेक होम राशन योजना' को लेकर खड़ा हुआ विवाद, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Take Home Ration Scheme: मंत्री रेखा आर्य का कहना है, सरकार की इस योजना को बंद करने की कोई प्लानिंग नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार के निर्देश के आधार पर योजना संचालित की जाएगी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में टेक होम राशन योजना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल प्रदेश में तकरीबन 165 महिला स्वयं सहायता समूह टेक होम योजना के तहत राशन वितरित करती हैं, लेकिन केंद्र सरकार (Central Government) के निर्देशों के बाद टेक होम राशन योजना (Take Home Ration Scheme) में बदलाव करने की तैयारी है, जिसके बाद यह काम इन स्वयं सहायता समूह से छिन जाएगा. स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) का कहना है कि राज्य सरकार (Uttarakhand Government) ने फिलहाल इन सभी समूह को टेक होम राशन योजना के तहत राशन वितरित करने के लिए मना कर दिया है. इससे तकरीबन हजारों महिलाएं बेरोजगार हो जाएंगी.

स्वयं सहायता समूह का आरोप
उत्तराखंड में टेक होम राशन योजना की शुरुआत कांग्रेस सरकार (Congress Government) के दौरान 2014 में की गई थी. इस योजना के जरिए महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ सशक्त करने की प्लानिंग थी, लेकिन जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने 2021 में भी इस योजना को बंद करके ई टेंडरिंग के जरिए 652 करोड़ रुपए का काम निजी कंपनी को देने की योजना बनाई थी, लेकिन महिलाओं के विरोध के बाद यह टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई थी. एक बार फिर से राज्य सरकार की इसी प्लानिंग को देखते हुए स्वयं सहायता समूह अपने रोजगार के लिए चिंतित होने लगी हैं. महिलाओं का आरोप है कि सरकार इस योजना को बंद करके किसी निजी कंपनी को यह काम देना चाहती है. वहीं इन स्वयं सहायता समूह का यह भी आरोप है कि पिछले लंबे समय से इनको भुगतान भी नहीं किया गया है.

कांग्रेस ने सरकार को घेरा
कांग्रेस ने भी टीएचआर योजना को बंद करने पर सरकार पर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं. कांग्रेस का यह आरोप है कि राज्य में 164 स्वयं सहायता समूह हैं और हर स्वयं सहायता समूह में 10 महिलाएं काम करती हैं. इस योजना के तहत प्रदेश भर में तकरीबन एक लाख से ज्यादा लोग रोजगार पाते हैं, लेकिन सरकार एक प्लानिंग के तहत यह पूरा काम एक निजी कंपनी को देना चाहती है, जिससे यह सारे काम करने वाले लोग बेरोजगार हो जाएंगे.

मंत्री रेखा आर्य ने क्या कहा
उधर महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि टीएचआर योजना पूरी तरह से केंद्र सरकार के निर्देशों से संचालित की जाती है. राज्य सरकार को कई बार केंद्र सरकार द्वारा रिमाइंडर आ चुका है कि टेक होम योजना को केंद्र सरकार के नियमों के आधार पर ही संचालित किया जाए. उनका कहना है कि सरकार की इस योजना को बंद करने की कोई प्लानिंग नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार जो भी निर्देश देगी उसी के आधार पर योजना संचालित की जाएगी.

एक तरफ उत्तराखंड में राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़े कदम उठा रही है, महिला आरक्षण को कानून का रूप दे दिया है, महिला नीति बनाने की बात की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ टीएचआर योजना के तहत काम कर रहीं हजारों महिलाएंओं को बेरोजगार करने की प्लानिंग है. इन महिला स्वयं सहायता समूह का आरोप है कि इस योजना को सरकार बंद करना चाहती है जिससे उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा.

UP Bypolls: नतीजों से पहले रामपुर और खतौली पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, मैनपुरी को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget