एक्सप्लोरर

UP Bypolls: नतीजों से पहले रामपुर और खतौली पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, मैनपुरी को लेकर कही ये बात

UP Bypoll: उत्तर प्रदेश की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों से पहले ही आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया.

Akhilesh Yadav on UP By-Election 2022: उत्तर प्रदेश की तीन सीटों रामपुर (Rampur), खतौली (Khatauli) और मैनपुरी (Mainpuri) में हुए उपचुनाव के नतीजों की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 8 दिसंबर को इन तीनों सीटों के नतीजे आ जाएगे. इस बीच नतीजों से पहले ही आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रामपुर और खतौली को लेकर बड़ा दावा किया है. अखिलेश ने यहां प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया वहीं मैनपुरी को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अखिलेश यादव ने रामपुर, खतौली विधानसभा और मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पुलिस के जरिये लोकतंत्र चलाना चाहती है. इसे बचाने के लिये जनता को आगे आना होगा. अखिलेश ने उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा, ''प्रदेश में हुए उपचुनाव में विपक्षी पार्टियों को पुलिस द्वारा डराया गया. लोकतंत्र को बचाने के लिये जनता को आगे आना पड़ेगा.''

अखिलेश यादव ने प्रशासन पर लगाया आरोप

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ''वह पुलिस के सहारे लोकतंत्र चलाना चाहते हैं और विपक्षी पार्टियों को डराना-धमकाना चाहते हैं. मैनपुरी में सपा कार्यकर्ता काफी मजबूत थे, इसलिये उन्होंने मुकाबला किया. रामपुर में भी मुकाबला किया लेकिन वहां जनता से ज्यादा पुलिस लगा दी गई, इसलिए अब जनता को आगे आना होगा और लोकतंत्र को बचाना होगा.''

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा जब लोकतंत्र बचेगा तो संविधान सुरक्षित रहेगा और संविधान सुरक्षित रहेगा तभी देश सुरक्षित रहेगा. उन्होंने उम्मीद जतायी कि मैनपुरी लोकसभा और रामपुर तथा खतौली विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे सपा के पक्ष में रहेंगे. सपा ने उपचुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा पर प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया. रामपुर में निवर्तमान विधायक आजम खान के परिजनों ने भी पुलिस पर मतदाताओं को मतदान से जबरन रोकने का इल्जाम लगाया था.

ये भी पढ़ें- Rampur Bypoll: सपा प्रत्याशी Asim Raja के गंभीर आरोप, कहा- 'चुनाव के नाम पर जो हुआ वो शहर का काला इतिहास बना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget