एक्सप्लोरर

उत्तराखंड पहले से ही आध्यात्मिक केंद्र, गुमराह ना करें केजरीवाल- यशपाल आर्य

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल उत्तराखंड की जनता को गुमराह ना करें.

Yashpal Arya on Arvind Kejriwal: उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भी अपना दम दिखा रही है. इसी हफ्ते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी देहरादून आए थे. केजरीवाल ने ये कहा था कि प्रदेश को हिंदुओं की 'आध्यात्मिक राजधानी' बनाया जाएगा. अब केजरीवाल के बयान पर सियासत तेज हो गई है. सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है.

कैबिनेट मंत्री व नैनीताल जिला प्रभारी यशपाल आर्य ने पलटवार करते हुए कहा की उत्तराखंड पहले से ही आध्यात्मिक प्रदेश रहा है. लाखों लोग यहां पर पूजा-अर्चना के लिए आते हैं. यशपाल ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश पहले से ही आध्यात्मिक केंद्र रहा है. तो ऐसे में अरविंद केजरीवाल यहां की जनता को गुमराह करने का काम ना करें.

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि फौजी पृष्ठभूमि के कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. उन्होंने कहा था कि कोठियाल के नेतृत्व में प्रदेश को हिंदुओं की 'आध्यात्मिक राजधानी' बनाया जाएगा.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में कर्नल (सेवानिवृत्त) कोठियाल का नाम घोषित करने के बाद केजरीवाल ने देहरादून शहर के बीचोंबीच एक रोडशो किया. केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल और आप के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के साथ यहां शहर के व्यस्ततम घंटाघर चौक से लेकर दिलाराम चौक तक रोडशो किया और जनता का अभिवादन किया.

उन्होंने कहा कि 'देवभूमि' उत्तराखंड में बहुत सारे हिंदु देवी-देवताओं के वास के कारण यहां देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं. उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल के साथ मिलकर उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए 'आध्यात्मिक राजधानी' बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

यूपी: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सीएम योगी को बताया 'राजनीति के राम', विपक्ष ने यूं बोला हमला

एलपीजी सिलेंडर महंगा, अखिलेश का तंज- उज्ज्वला योजना का नाम बदलकर ‘बुझव्वला योजना’ कर देना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget