एक्सप्लोरर

अलकनंदा नदी बस हादसे की जांच में ड्राइवर की लापरवाही आई सामने, पुलिस ने दर्ज किया केस

Rudraprayag: बद्रीनाथ हाईवे पर अलकनंदा नदी में बस गिरने के मामले में शुरुआती जांच में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है. पुलिस ने ड्राइवर पर कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

Uttarakhand Bus Accident: रुद्रप्रयाग जिले में घोलतीर के पास हुई बस दुर्घटना में दुर्घटना के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसएसपी रुद्रप्रयाग ने एबीपी लाइव को बताया, "पहली नजर में गलती ड्राइवर की लग रही है और भी कई कारण हो सकते है. ये सब इन्वेस्टीगेशन के बाद ही पता लग पाएगा. फिलहाल इस मामले हमने मुकदमा दर्ज किया है, आगे रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त होके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी. पहले हमारी प्राथमिकता लापता लोगों को खोजना है." उन्होंने बताया कि लापता तीर्थयात्रियों की तलाश लिए अलग-अलग स्थानों पर वॉचर के माध्यम से निगरानी सहित एडवांस तकनीक की भी मदद ली जा रही है, ताकि लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके.

एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने एबीपी लाइव से अपनी बात चीत में बताया कि आज सुबह रुद्रप्रयाग से लगभग  12 किमी आगे घोलतीर के पास एक 31 सीटर टेंपो ट्रेवलर नीचे खाई में गिरने की सूचना मिली थी. जिसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया. इस गाड़ी में वाहन चालक सहित कुल 20 व्यक्ति सवार थे. इनमें से 8 लोग घायल थे जो दुर्घटना के समय बस से छिटक नीचे गिर गए थे, उन सभी को रेस्क्यू किया गया. साथ ही जो लोग गंभीर रूप से घायल थे, उनको हायर सेन्टर भेजा गया है. अभी तक 3 बॉडी मिली हैं, वही लापता तीर्थयात्रियों की तलाश की जा रही है.

शुरुआती जांच में ड्राइवर की लापरवाही आई सामने
उन्होंने बताया कि पहली नजर में  दुर्घटना में वाहन चालक की लापरवाही और अन्य तकनीकी कारण सामने आये हैं. इस बारे में विस्तृत जांच किये जाने हेतु पुलिस के स्तर से कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु0अ0सं0 38/2025 भारतीय न्याया संहिता की धारा 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे मे डालना) धारा 106 (लापरवाही से मृत्यु कारित करना) धारा 281(सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन संचालित करना) सम्बन्धी अभियोग पंजीकृत किया गया है.

अब तक तीन मौतों की पुष्टि
आज हुई दुर्घटना में तीसरे व्यक्ति (01 महिला) का शव अलकनन्दा नदी में धारी देवी/डुंगरीपन्थ क्षेत्रान्तर्गत बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त करायी जा रही है. इस प्रकार से इस दुर्घटना में फिलहाल मृतकों की संख्या 03, घायलों की संख्या 08 व लापता चल रहे व्यक्तियों की संख्या 09 है. बस में सवार (राजस्थान  07, गुजरात  07, महाराष्ट्र  02, मध्य प्रदेश  03, और हरिद्वार  01 यात्री शामिल हैं.

बताया गया कि, कुल बीस लोग इस गाड़ी में सवार थे जिनमें से अभी लगभग 9 लोग लापता बताए जा रहे है जिनकी तलाश की जा रही है. इसके लिए सोनार मशीन का भी उपयोग किया जा रहा है क्योंकि उसकी मदद से नदी के नीचे भी शवों ओर बस की तलाश की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें: 'मुझे बर्बाद करने में सब मिले हुए थे...', अब चंद्रशेखर आजाद की मां पर रोहिणी घावरी का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget