एक्सप्लोरर

Uttarakhand Budget 2021: 56 हजार करोड़ का बजट पेश कर सकती है उत्तराखंड की रावत सरकार

उत्तराखंड सरकार वित्त वर्ष 2021-22 के लिये गुरुवार को अपना आखिरी बजट पेश करेगी. चूंकि, अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं, अत: सरकार की कोशिश रहेगी कि हर वर्ग के लिये कुछ न कुछ जरूर हो.

गैरसैंण: मौजूदा सरकार का अंतिम बजट गुरुवार को विधानसभा गैरसैंण में पेश होगा. चुनावी वर्ष और मौजूदा सरकार का यह अंतिम बजट लोगों के लिए काफी उम्मीदें लेकर आएगा. त्रिवेंद्र सरकार का यह बजट लोकलुभावन जरूर होगा, क्योंकि यह मौजूदा सरकार का अंतिम बजट है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 2020-21 का बजट गुरुवार को 4 बजे विधानसभा गैरसैंण में पेश करेंगे. सीएम कह चुके हैं कि, यह बजट उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक होगा. बजट क़रीब 56 हज़ार करोड़ के होने की संभावना जताई जा रही है.

हरीश रावत ने सरकार पर लगाये आरोप, कहा निराशाजनक है बजट सत्र

जहां एक ओर सरकार का कहना है कि, बजट जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट होगा. इसमें युवाओं, महिलाओं व किसानों और प्रत्येक वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है. वहीं, हरीश रावत ने गैरसैंण पहुंचकर सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. पूर्व सीएम हरीश रावत ने विधानसभा भवन के बाहर प्रेस वार्ता कर बजट पेश होने से पहले ही बजट की हवा निकालने का प्रयास किया. हरीश रावत ने कहा कि इस बजट से जनता को ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. हरीश रावत ने ये भी कहा है कि, पिछले बजट का 40 से 42 फीसदी से ज्यादा खर्च सरकार नहीं कर पाई है. 2016 -17 में 21 फीसदी राजस्व वृद्धि दर थी, लेकिन आज घटकर साढ़े 9 फीसदी रह गई है. इससे साफ हो जाता है कि संसाधनों की स्थिति इतनी कमजोर है. हरीश रावत ने कहा कि, राज्य सरकार बजट योजनाओं का दो तिहाई हिस्सा भी पूरा नहीं कर पाई है.

गैरसैण में कल ग्रीष्मकालीन राजधानी को एक साल पूरा

4 मार्च 2020 को प्रदेश सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था. गुरुवार को प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे साथ ही शाम के वक्त में 1101 दीप प्रज्वलित कर जश्न मनाया जाएगा. ग्रीष्मकालीन राजधानी गैंरसैण में गुरुवार को सरकार बजट पेश करेगी. भराड़ीसैंण, गैरसैंण में बजट पेश होने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही दीप प्रज्वलित किए जाएंगे.

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि एक ओर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को बने हुए एक साल का समय हो रहा है. वहीं, संयोग से प्रदेश सरकार बजट भी पेश कर रही है. गैरसैंण भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं. दीपोत्सव के साथ विधानसभा परिसर में जश्न मनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

ताजमहल में बम की खबर निकली फर्जी, नौकरी ना मिलने से परेशान युवक ने किया था फोन, पूछताछ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर, सपा ने की कार्रवाई की मांग
गोंडा: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर, सपा ने की कार्रवाई की मांग
आजमगढ़ में पूजा कराने आए 2 पंडितों की हत्या, पत्नी को भी मारी गोली
आजमगढ़ में पूजा कराने आए 2 पंडितों की हत्या, पत्नी को भी मारी गोली
शादी के 20 घंटे के भीतर नवविवाहित दंपति की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी
शादी के 20 घंटे के भीतर नवविवाहित दंपति की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी
महोबा: फसल बर्बाद हुई तो किसान ने उठाया खौफनाक कदम, लगाई फांसी
महोबा: फसल बर्बाद हुई तो किसान ने उठाया खौफनाक कदम, लगाई फांसी

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
Embed widget